संदिली सिंह,रायपुर,5सितंबर2025/विशेष रिपोर्ट-Nexis News
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने,रायगढ़ जिले के खरसिया तहसील अंतर्गत ग्राम गढ़ उमरिया में नवगुरुकुल का शुभारंभ किया। यह पहल विशेष रूप से बालिकाओं की उच्चस्तरीय शिक्षा, तकनीकी प्रशिक्षण और मूल्य आधारित संस्कार के संवर्धन के लिए की गई हैं।
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने नवप्रवेशी छात्राओं को लैपटॉप वितरित कर,उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं और उन्हें जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। उन्होंने आधुनिक कंप्यूटर लैब का भी निरीक्षण किया और शिक्षकों से कहा,कि वे छात्राओं को उत्तम शिक्षा और संस्कार प्रदान करें ताकि उनका भविष्य उज्ज्वल बन सके।
🟠मुख्यमंत्री ने की पहल की सराहना
मुख्यमंत्री साय ने समारोह में उपस्थित लोगों को गणेशोत्सव, शिक्षक दिवस और चक्रधर समारोह की शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने कहा,कि “एक शिक्षक राष्ट्र निर्माता होता हैं, इसलिए समाज में उनका सर्वोच्च सम्मान होना चाहिए।”
मुख्यमंत्री ने स्मरण कराया,कि पिछले वर्ष चक्रधर समारोह के अवसर पर रायगढ़ में प्रयास विद्यालय का उद्घाटन किया गया था और आज नवगुरुकुल की स्थापना उस कड़ी को और आगे बढ़ाती हैं। उन्होंने इस अभिनव पहल के लिए वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी, नवगुरुकुल की सह-संस्थापक सुश्री निधि और उनकी टीम की प्रशंसा की।
🟠बालिकाओं के लिए शिक्षा और रोजगार के अवसर
मुख्यमंत्री साय ने कहा,कि राज्य सरकार लगातार युवाओं के लिए रोजगार सृजन पर कार्य कर रही हैं। नई औद्योगिक नीति से निजी क्षेत्र में भी रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। उन्होंने विशेष रूप से नवगुरुकुल द्वारा जशपुर जिले की 150 बालिकाओं को प्लेसमेंट के माध्यम से रोजगार उपलब्ध कराने की सराहना की और इस प्रयास को विस्तारित करने की आवश्यकता पर जोर दिया।
🟠उप मुख्यमंत्री और वित्त मंत्री का संबोधन
उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने छात्राओं से कहा,कि जीवन में आगे बढ़ने के लिए आत्मविश्वास, ऊर्जा, जुनून और कठिन परिश्रम का होना आवश्यक हैं। “निराशा के लिए जीवन में कोई स्थान नहीं होना चाहिए, क्योंकि निराशा के साथ प्रगति संभव नहीं हैं।”
वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने कहा,कि नवगुरुकुल की स्थापना समय की जरूरत हैं। यह संस्था विशेष रूप से बहनों की शिक्षा और सशक्तिकरण के लिए समर्पित हैं। उन्होंने जानकारी दी,कि रायगढ़ जिले में 35 करोड़ रुपये की लागत से नालंदा परिसर का निर्माण कार्य भी प्रगति पर हैं।
🟠महिला एवं बाल विकास मंत्री और नवगुरुकुल की सह-संस्थापक की प्रतिक्रिया
महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने छात्राओं को बदलती तकनीक और समय की जरूरतों के अनुरूप शिक्षा प्राप्त कर जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा दी।
नवगुरुकुल की सह-संस्थापक सुश्री निधि ने संस्था की शिक्षा प्रक्रिया और प्रशिक्षण पद्धति की जानकारी दी। उन्होंने कहा,कि “हमारा उद्देश्य छात्राओं को तकनीकी शिक्षा देने के साथ-साथ उन्हें आत्मनिर्भर बनाना हैं,ताकि वे जीवन के हर क्षेत्र में सफलता हासिल कर सकें।”
🟠कार्यक्रम में प्रमुख उपस्थिति
कार्यक्रम में पूर्व विधायक विजय अग्रवाल, गुरुपाल भल्ला, कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी, जिला पंचायत सीईओ जितेंद्र यादव सहित अनेक जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक और बड़ी संख्या में छात्राएँ उपस्थित थीं। सभी ने नवगुरुकुल की स्थापना को बालिकाओं के विकास और सशक्तिकरण की दिशा में मील का पत्थर बताया।












