Nexis News

कला-संस्कृति की नगरी रायगढ़ को मिला कला महाविद्यालय का तोहफ़ा, सीएम साय ने रखी नई योजनाओं की नींव

संदिली सिंह,रायपुर,6सितंबर2025/विशेष रिपोर्ट-Nexis News

रायगढ़ में आयोजित चक्रधर समारोह 2025 के भव्य समापन समारोह में,मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा,कि महाराजा चक्रधर सिंह ने रायगढ़ की कला और संस्कृति को देश और दुनिया में पहचान दिलाई। उन्होंने कहा,कि रायगढ़ कला और संस्कृति की धरोहर हैं,और इसे और समृद्ध बनाने के लिए राज्य सरकार निरंतर प्रयासरत हैं।मुख्यमंत्री साय ने मंच से घोषणा की,कि रायगढ़ में कला और संगीत महाविद्यालय की स्थापना का कार्य तेजी से आगे बढ़ रहा हैं। उन्होंने कहा, “इस महाविद्यालय के लिए बजट स्वीकृत हो चुका हैं,और स्थान का चयन भी कर लिया गया हैं। आने वाले कुछ महीनों में यह महाविद्यालय अस्तित्व में आ जाएगा, जो कलाकारों और छात्रों के लिए बड़ी सौगात होगी।”

🟠योजनाओं से हो रहा लोगों का सशक्तिकरण

मुख्यमंत्री साय ने अपने संबोधन में कहा,कि बीते 20 महीनों में राज्य सरकार ने विकास के लिए कई अहम योजनाएँ लागू की हैं। महतारी वंदन योजना के माध्यम से राज्य की 70 लाख माताओं और बहनों को हर माह एक-एक हजार रुपये की राशि सीधे उनके खातों में जमा की जा रही हैं। इससे महिलाओं को आर्थिक सशक्तिकरण मिला हैं।

उन्होंने बताया,कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की गारंटी को पूरा करते हुए,छत्तीसगढ़ के लिए 2047 तक का विजन डॉक्यूमेंट तैयार किया गया हैं। साथ ही, नई उद्योग नीति से राज्य में लाखों-करोड़ों का निवेश आया हैं,और युवाओं के लिए रोज़गार के नए अवसर खुले हैं।

🟠कैलाश खेर के गीतों ने बाँधा समां

चक्रधर समारोह के समापन अवसर पर,पद्मश्री गायक कैलाश खेर की मधुर आवाज़ ने माहौल को संगीतमय बना दिया। मुख्यमंत्री साय और अन्य अतिथियों ने हजारों दर्शकों के साथ उनके गीतों का आनंद लिया।

इसके अलावा, मंच से महाराजा चक्रधर सिंह पर आधारित विशेष डाक आवरण का विमोचन किया गया और सुग्घर छत्तीसगढ़ अभियान के शुभंकर अप्पू राजा को लॉन्च किया गया। विख्यात कथक नृत्यांगना पद्मश्री डॉ. नलिनी और डॉ. कमलिनी अस्ताना को उनकी टीम सहित सम्मानित भी किया गया।🟠कला और संस्कृति को मिली नई ऊँचाई

उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा, “छत्तीसगढ़ की पहचान कला और संस्कृति की रही हैं। महाराजा चक्रधर सिंह ने रायगढ़ को इस पहचान को नई ऊँचाई दी।”

वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने कहा,कि रायगढ़ को नई तकनीकी सुविधाओं और शिक्षा के क्षेत्र में भी अग्रणी बनाया जा रहा हैं। यहाँ आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित प्रशिक्षण केंद्र की शुरुआत हुई हैं, जो युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराएगा। नालंदा परिसर और आईआईटी, नीट, लॉ यूनिवर्सिटी जैसी कोचिंग सुविधाओं से राज्य के छात्र राष्ट्रीय स्तर की प्रतिस्पर्धा के लिए तैयार होंगे।

राज्यसभा सांसद देवेंद्र प्रताप सिंह ने,महाराजा चक्रधर सिंह के योगदान को नमन करते हुए कहा,कि उन्होंने संगीत की विरासत को पुनर्जीवित किया और अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाई।

🟠कार्यक्रम में प्रमुख उपस्थिति

🔸️मुख्यमंत्री – विष्णु देव साय

🔸️उपमुख्यमंत्री – अरुण साव

🔸️वित्त मंत्री – ओ. पी. चौधरी

🔸️राज्यसभा सांसद – देवेंद्र प्रताप सिंह

🔸️महिला एवं बाल विकास मंत्री – लक्ष्मी राजवाड़े

🔸️लोकसभा सांसद – राधेश्याम राठिया

🔸️संभाग आयुक्त – सुनील जैन

🔸️आईजी – संजीव शुक्ला

🔸️सीसीएफ – प्रभात मिश्रा

🔸️कलेक्टर एवं एसपी रायगढ़

🔸️पद्मश्री गायक – कैलाश खेर

🔸️पद्मश्री डॉ. नलिनी, डॉ. कमलिनी अस्ताना

 

Leave a Comment

यह भी पढ़ें

error: Content is protected !!