Nexis News

भाजपा जिला कार्यशाला 7 सितंबर को, सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम की होगी रूपरेखा तय

संदिली सिंह,रायपुर,बलरामपुर,6अगस्त2025/विशेष रिपोर्ट-Nexis News

बलरामपुर।भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय एवं प्रदेश संगठन के आह्वान पर आगामी सेवा पखवाड़ा (17 सितम्बर से 02 अक्टूबर) के सफल आयोजन की रूपरेखा तय करने के लिए,भाजपा जिला बलरामपुर में 07 सितंबर 2025, रविवार को एक दिवसीय जिला स्तरीय कार्यशाला आयोजित की जा रही हैं। इस कार्यशाला में जिले के वरिष्ठ पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के साथ विभिन्न मोर्चा और प्रकोष्ठ के पदाधिकारी शामिल होंगे।

भाजपा जिला मीडिया सह प्रभारी अजय यादव ने बताया, कि कार्यशाला का आयोजन भाजपा जिला कार्यालय, बलरामपुर के सभाकक्ष में किया जाएगा। यह कार्यक्रम सुबह 11 बजे से शुरू होगा।

कार्यशाला की अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश जायसवाल करेंगे। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश द्वारा नियुक्त सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के मुख्य वक्ता मा. बाबूलाल अग्रवाल मौजूद रहेंगे। वहीं, विशिष्ट अतिथि के रूप में सामरी विधानसभा की लोकप्रिय विधायक श्रीमती उद्देश्वरी पैकरा शामिल होंगी।

इस कार्यशाला में जिले के सभी निवासरत प्रदेश पदाधिकारी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, सांसद एवं विधायक, जिला पदाधिकारी, समस्त मोर्चा जिलाध्यक्ष, विभिन्न प्रकोष्ठों के जिला संयोजक, जिला पंचायत अध्यक्ष, जनपद पंचायत अध्यक्ष, नगर पालिका एवं नगर पंचायत अध्यक्ष/उपाध्यक्ष, भाजपा मंडल अध्यक्ष/महामंत्री और सेवा पखवाड़ा की जिला एवं मंडल टोली के वरिष्ठ नेताओं को आमंत्रित किया गया हैं।

भाजपा नेतृत्व का मानना हैं,कि सेवा पखवाड़ा केवल एक कार्यक्रम नहीं बल्कि समाज के कमजोर वर्गों की सेवा का संकल्प हैं। इस दौरान रक्तदान शिविर, स्वास्थ्य जांच, वृक्षारोपण, स्वच्छता अभियान, और जनहित से जुड़े कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस कार्यशाला के माध्यम से जिले में सेवा पखवाड़ा की कार्ययोजना को अंतिम रूप दिया जाएगा, ताकि कार्यक्रम का लाभ अधिक से अधिक लोगों तक पहुँच सके।

Leave a Comment

यह भी पढ़ें

error: Content is protected !!