Nexis News

चन्द्रग्रहण पूर्व मुख्यमंत्री साय ने गौमाता को खिलाया रोटी-गुड़, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की प्रार्थना

संदिली सिंह,रायपुर,7सितंबर2025/विशेष रिपोर्ट-Nexis News मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने,आज चन्द्रग्रहण से पूर्व मुख्यमंत्री निवास में गौमाता को रोटी और गुड़ खिलाया। इस अवसर पर उन्होंने प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, शांति और कल्याण की प्रार्थना की।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा,कि गौ-सेवा करने से उन्हें आत्मिक संतोष और नई ऊर्जा का अनुभव होता हैं। उन्होंने कहा,कि भारतीय संस्कृति में गौ-सेवा का विशेष महत्व हैं, क्योंकि गौमाता को सभी देवताओं का निवास माना गया हैं। गौ-सेवा से न केवल आत्मिक शांति मिलती हैं, बल्कि यह मानवता और प्रकृति के बीच संतुलन बनाए रखने का भी संदेश देती हैं।

मुख्यमंत्री ने प्रदेश के लोगों से भी आग्रह किया,कि वे गौ-सेवा और संरक्षण के कार्यों में आगे आएं और इस परंपरा को नई पीढ़ी तक पहुँचाएं।

Leave a Comment

यह भी पढ़ें

error: Content is protected !!