Nexis News

विकसित छत्तीसगढ़ की ओर बड़ा कदम : यूनिसेफ इंडिया देगा तकनीकी सहयोग,महतारी वंदन योजना की सराहना

संदिली सिंह,रायपुर,9सितंबर2025/विशेष रिपोर्ट-Nexis News

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से मंत्रालय महानदी भवन में यूनिसेफ इंडिया के उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य भेंट की। इस दौरान विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में यूनिसेफ की तकनीकी विशेषज्ञता और सहयोग को लेकर महत्वपूर्ण चर्चा हुई।प्रतिनिधिमंडल ने राज्य में पोषण, स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण और बाल विकास की दिशा में हो रहे प्रयासों की सराहना की और आश्वासन दिया,कि यूनिसेफ भविष्य में भी तकनीकी सहायता प्रदान करेगा।

🟠यूनिसेफ ने की राज्य सरकार की योजनाओं की प्रशंसा

बैठक में यूनिसेफ इंडिया की फील्ड सर्विसेज प्रमुख सोलेदाद हेरेरो ने कहा,कि छत्तीसगढ़ में महतारी वंदन योजना और हमर स्वस्थ लइका कार्यक्रम ने जन-स्वास्थ्य और महिला सशक्तिकरण में नई दिशा दी हैं। उन्होंने बताया, कि इन पहलों की सफलता को देखते हुए मध्यप्रदेश, राजस्थान और ओडिशा जैसे राज्यों ने भी इसे अपनाना शुरू किया हैं।

🟠अंजोर विजन 2047 पर केंद्रित चर्चा

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने,बैठक के दौरान अंजोर विजन 2047 दस्तावेज़ के लक्ष्यों को साझा करते हुए कहा,कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 2047 तक विकसित भारत बनाने का आह्वान किया हैं। उसी कड़ी में छत्तीसगढ़ सरकार ने भी विकसित छत्तीसगढ़ बनाने का संकल्प लिया हैं।मुख्यमंत्री ने कहा,कि अंजोर विजन 2047 के अंतर्गत विशेषकर आदिवासी समुदाय और विशेष पिछड़ी जनजातियों (PVTG) के उत्थान,शिशु मृत्यु दर व कुपोषण दर में कमी और किशोरियों के सशक्तिकरण पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।

🟠भविष्य में तकनीकी सहयोग की संभावनाएँ

मुख्यमंत्री ने यूनिसेफ से स्वास्थ्य एवं पोषण के क्षेत्र में तकनीकी सहयोग को और मजबूत करने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने कहा,कि यूनिसेफ का अनुभव और सहयोग राज्य के स्वास्थ्य सूचकांकों में सुधार के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण रहेगा।

🟠बैठक में उपस्थित प्रमुख अधिकारी

🔸️सुबोध कुमार सिंह – मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव

🔸️राहुल भगत – मुख्यमंत्री के सचिव

🔸️शम्मी आबिदी – सचिव, महिला एवं बाल विकास विभाग

🔸️अमित कटारिया – सचिव, स्वास्थ्य विभाग

🔸️विलियम हैनलॉन जूनियर – प्रमुख, यूनिसेफ छत्तीसगढ़

🔸️डॉ. बाल परितोष दास – वरिष्ठ अधिकारी, यूनिसेफ

Leave a Comment

यह भी पढ़ें

error: Content is protected !!