संदिली सिंह,राउरकेला/उड़ीसा,9सितंबर2025/विशेष रिपोर्ट-Nexis News
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के ओड़िशा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजकुमार यादव ने,नई दिल्ली दौरे के दौरान राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष एवं सांसद,पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रफुल्ल पटेल से उनके आवासीय कार्यालय में मुलाकात की।इस बैठक में प्रदेश में संगठन की सुदृढ़ता,चुनावी रणनीति और आगामी कार्यक्रमों पर विस्तार से चर्चा हुई।बैठक में ओड़िशा प्रदेश में पूर्णांग कमेटी के गठन,राष्ट्रीय कार्यकारिणी प्रस्ताव,और प्रफुल्ल पटेल के ओड़िशा दौरे को लेकर भी बातचीत हुई।
डॉ. यादव ने बैठक में कहा:
ओड़िशा में हमारी पार्टी के विस्तार की असीम संभावनाएं हैं। पहले भी हमारे दल से चार विधायक रह चुके हैं,और एक लोकसभा सीट हम केवल 5000 वोटों के मामूली अंतर से हारे थे।आने वाले चुनाव में NCP पूरी ताकत से मैदान में उतरेगी और विजय पताका फहराएगी।
उन्होंने यह भी बताया,कि कई बड़े चेहरे पार्टी में शामिल होने को तैयार हैं,जिनका खुलासा समय आने पर किया जाएगा। वहीं, प्रफुल्ल पटेल ने ओड़िशा की भौगोलिक स्थिति और स्थानीय नेताओं के जनाधार पर जानकारी साझा करते हुए,चुनावी रणनीति को मजबूत करने पर जोर दिया।
बैठक में यह निर्णय लिया गया,कि पार्टी आने वाले समय में संगठन विस्तार और जनाधार को मजबूत करने के लिए ठोस कदम उठाएगी, ताकि चुनाव में बेहतर प्रदर्शन किया जा सके।












