Nexis News

अंबिकापुर:अमेरा खदान विस्तार को लेकर ग्रामीणों का विरोध तेज,आंदोलन उग्र होने की चेतावनी

संदिली सिंह,अंबिकापुर/छत्तीसगढ़,9सितंबर2025/विशेष रिपोर्ट-Nexis News

सरगुजा जिले के लखनपुर ब्लॉक स्थित अमेरा खदान विस्तार को लेकर ग्रामीणों का विरोध लगातार बढ़ता जा रहा हैं। ग्राम परसोडी कला में आयोजित बैठक में बड़ी संख्या में महिला-पुरुषों ने शामिल होकर जमीन बचाने की कसम खाई।

ग्रामीणों का कहना हैं,कि एसईसीएल बिना ग्राम सभा की अनुमति के जबरन भूमि अधिग्रहण कर रहा हैं। हाल ही में अधिकारियों ने पुलिस बल बुलाकर खेतों में जेसीबी चलाने की कोशिश की,जिसका ग्रामीणों ने कड़ा विरोध किया। इसके बाद से ग्रामीण गांव की सीमा पर तंबू गाड़कर धरने पर बैठ गए हैं,और चेतावनी दी है कि यदि मांगें पूरी नहीं हुईं तो आंदोलन और उग्र किया जाएगा।

महिला ग्रामीणों ने कहा,कि जैसे झांसी की रानी ने अंग्रेजों से लड़ाई लड़ी थी,वैसे ही वे अपनी जमीन के लिए लड़ेंगी। जरूरत पड़ी तो जान देने से भी पीछे नहीं हटेंगी।

ग्रामीणों ने कलेक्टर,एसडीएम और स्थानीय विधायक से खदान विस्तार रोकने की मांग की थी,लेकिन समाधान न मिलने से उनका आक्रोश लगातार बढ़ रहा हैं। अब देखने वाली बात होगी,कि प्रशासन और जनप्रतिनिधि इस मुद्दे पर कब कार्रवाई करते हैं।

 

 

Leave a Comment

यह भी पढ़ें

error: Content is protected !!