संदिली सिंह,रायपुर,9सितंबर2025/विशेष रिपोर्ट-Nexis News
राजधानी रायपुर में आयोजित ऐतिहासिक गणेश विसर्जन यात्रा,इस बार भी परंपरा और आधुनिकता का संगम लेकर आई।8सितंबर की देर रात शहर की सड़कों पर जब भव्य झांकियों का कारवां निकला तो,पूरा शहर और आसपास के गांवों के लोग इन्हें देखने के लिए उमड़ पड़े।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जयस्तंभ चौक स्थित नगर निगम द्वारा,निर्मित स्वागत मंच पर पहुंचकर इस ऐतिहासिक यात्रा में भाग लिया और झांकियों का अभिनंदन किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा,कि रायपुर की गणेश विसर्जन यात्रा न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक हैं,बल्कि यह हमारी सांस्कृतिक विरासत और एकता का भी संदेश देती हैं। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर विघ्नहर्ता श्री गणेश से छत्तीसगढ़ की समृद्धि और खुशहाली की कामना की और आयोजकों का आभार व्यक्त किया।
🟠मुख्य आकर्षण
इस वर्ष की झांकियों में पौराणिक कथाओं और आधुनिक घटनाओं का अनूठा संगम दिखाई दिया।
🔸️ऑपरेशन सिंदूर पर आधारित झांकी ने लोगों का ध्यान आकर्षित किया।
🔸️राफेल विमान की झांकी ने रायपुर की सड़कों पर अलग ही उत्साह पैदा किया।
🔸️एक झांकी में छत्तीसगढ़ी पारंपरिक परिधान में विराजमान बप्पा विशेष आकर्षण का केंद्र रहे।
🔸️रंग-बिरंगी लाइटों और कलात्मक सजावट ने वातावरण को और भी भव्य बना दिया।
🟠झांकी यात्रा का मार्ग
झांकियों की यात्रा शारदा चौक से शुरू होकर तेलघानी नाका, राठौर चौक, तात्यापारा, जयस्तंभ चौक, मालवीय रोड, सदर बाजार, कंकालीपारा, पुरानी बस्ती, लाखेनगर, अश्वनी नगर, सुंदर नगर और रायपुरा मार्ग से होती हुई महादेव घाट तक पहुंची। पूरे रास्ते में भक्तों और दर्शकों की भीड़ ने उत्साह का माहौल बना दिया।
🟠जनसैलाब और उत्साह
रायपुर के नागरिक ही नहीं,बल्कि आसपास के गांवों और कस्बों से भी बड़ी संख्या में लोग इन झांकियों को देखने पहुंचे। बच्चे, युवा और बुजुर्ग सभी ने भक्ति और उत्साह के साथ इस ऐतिहासिक परंपरा का आनंद लिया।
🟠कार्यक्रम में प्रमुख उपस्थिति
🔸️मुख्यमंत्री : विष्णु देव साय
🔸️कैबिनेट मंत्री : खुशवंत साहेब
🔸️विधायक : मोतीलाल साहू
🔸️विधायक : पुरंदर मिश्रा
🔸️महापौर, रायपुर नगर निगम : मीनल चौबे
🔸️स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं नगर निगम के अधिकारी












