संदिली सिंह,रायपुर,9सितंबर2025/विशेष रिपोर्ट-Nexis News
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज,नवा रायपुर स्थित सर्किट हाउस में यूनिफाइड कमांड की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में राज्य में चल रहे नक्सल विरोधी अभियानों की समीक्षा के साथ-साथ विकास कार्यों की प्रगति पर भी विस्तृत चर्चा की गई।
मुख्यमंत्री ने कहा,कि नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ करने के लिए राज्य पुलिस बल और केंद्रीय सुरक्षा बलों के बीच बेहतर तालमेल आवश्यक हैं। साथ ही,उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि सुरक्षा के साथ-साथ विकास कार्यों की रफ्तार को भी तेज करना राज्य सरकार की प्राथमिकता हैं।
🟠बैठक के मुख्य बिंदु
🔸️नक्सल विरोधी अभियानों की प्रगति की समीक्षा
🔸️विकास कार्यों को तेज करने के उपायों पर चर्चा
🔸️सुरक्षा बलों के बीच बेहतर समन्वय के निर्देश
🔸️संवेदनशील क्षेत्रों में विकास और सुरक्षा दोनों को प्राथमिकता
🟠बैठक में उपस्थित प्रमुख अधिकारी
🔸️मुख्यमंत्री : विष्णु देव साय
🔸️उपमुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री : विजय शर्मा
🔸️मुख्य सचिव : अमिताभ जैन
🔸️पुलिस महानिदेशक : अरुण देव गौतम
🔸️अपर मुख्य सचिव गृह : मनोज कुमार पिंगुआ
🔸️मुख्यमंत्री के सचिव : राहुल भगत
🔸️केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के वरिष्ठअधिकारी आईटीबीपी, बीएसएफ, एसएसबी, सीआईएसएफ, भारतीय वायुसेना और छत्तीसगढ़ पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी।












