Nexis News

राउरकेला में शराब दुकानों पर बड़ी कार्रवाई : पुलिस को सफलता,आबकारी विभाग पर उठे सवाल

संदिली सिंह,राउरकेला/उड़ीसा,9सितंबर2025/विशेष रिपोर्ट-Nexis News

विभागीय बदनामी और लगातार मिल रही शिकायतों के बीच,राउरकेला में शराब दुकानों पर पुलिस और आबकारी विभाग की संयुक्त छापेमारी तेज हो गई हैं। इन छापों में पुलिस को लगातार सफलता मिल रही हैं, लेकिन आबकारी विभाग की भूमिका पर सवाल उठ रहे हैं।हाल ही में एनसीपी अध्यक्ष ने भी,विभाग पर गंभीर आरोप लगाए थे और सिंडिकेट के इशारे पर कार्रवाई होने की बात कही थी। उनका आरोप हैं,कि शराब कारोबार में गड़बड़ियों के पीछे सिंडिकेट का हाथ हैं,जो कार्रवाई और ढील – दोनों ही अपने इशारों पर कराता हैं।

🟠कोएलनगर और झिरपानी शराब दुकानों पर गिरी गाज

संयुक्त टीम ने कोएलनगर लाइसेंसी विदेशी शराब दुकान (IMFL) और झिरपानी IMFL दुकान पर छापेमारी की। जांच में कोएलनगर दुकान में गंभीर अनियमितताएं पाई गईं, जिसकी रिपोर्ट विभागीय कार्रवाई के लिए भेज दी गई हैं।झिरपानी थाना पुलिस ने पहली बार ड्रोन निगरानी का इस्तेमाल करते हुए पार्क और शराब दुकानों के पास खुले में शराब पी रहे 11 लोगों को हिरासत में लिया।पुलिस का कहना हैं,कि यह कार्रवाई साफ संदेश हैं,कि खुले में शराबखोरी और असामाजिक गतिविधियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।🟠अवैध शराब कारोबार पर पुलिस का प्रहार

राजगांगपुर पुलिस ने भी ऑपरेशन प्रहार के तहत रविवार देर रात बड़ी कार्रवाई की। बगिचापड़ा निवासी शिव सोनझर (28) को गिरफ्तार कर,उसकी कार से 101 बोतलें विदेशी शराब (करीब 27 लीटर) बरामद की गईं। आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया।इसी माह की 1 तारीख को पुलिस ने 27 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया था। लगातार हो रही कार्रवाई से अवैध शराब व नशा कारोबारियों में हड़कंप मच गया हैं।🟠प्रशासन का सख्त रुख, जनता से सहयोग की अपील

पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर हुई कार्रवाई को जनता ने सराहा हैं। प्रशासन का मानना हैं,कि तकनीक आधारित निगरानी से सार्वजनिक स्थलों पर शांति व्यवस्था बनाए रखने में मदद मिलेगी। साथ ही,नागरिकों से भी सहयोग की अपील की गई हैं,ताकि शहर को सुरक्षित और व्यवस्थित बनाया जा सके।

Leave a Comment

यह भी पढ़ें

error: Content is protected !!