Nexis News

जीएसटी सुधार : छत्तीसगढ़ की अर्थव्यवस्था में विकास के नए आयाम

संदिली सिंह,रायपुर,10सितंबर2025/विशेष रिपोर्ट-Nexis News

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा,कि जीएसटी में किए गए हालिया सुधार राज्य और देश की अर्थव्यवस्था को नई रफ्तार देने में मील का पत्थर साबित होंगे। इन सुधारों से न केवल व्यापारियों को राहत मिलेगी, बल्कि आमजन के लिए भी कारोबार और जीवन आसान होगा।

नवा रायपुर स्थित महानदी भवन में विभिन्न व्यावसायिक संघों के प्रतिनिधियों के साथ हुई,बैठक में मुख्यमंत्री ने कहा, कि वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) भारत की कर व्यवस्था में अब तक का सबसे बड़ा सुधार हैं,जिसने व्यापार जगत को पारदर्शी और सरल व्यवस्था दी हैं। उन्होंने बताया,कि जीएसटी से कर संग्रह में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई हैं, जिससे राज्य सरकार को विकास कार्यों के लिए अतिरिक्त संसाधन उपलब्ध होंगे।

मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया,कि इस पारदर्शी कर व्यवस्था के कारण छत्तीसगढ़ की अर्थव्यवस्था को नई ऊंचाइयां मिलेंगी और यह राज्य को निवेश और उद्योग के लिए और अधिक आकर्षक बनाएगी।

🟠व्यापारियों ने जताया आभार, नई संभावनाओं के खुलने की उम्मीद

बैठक में शामिल व्यावसायिक संघों के प्रतिनिधियों ने, जीएसटी सुधारों के लिए राज्य सरकार का आभार व्यक्त किया और कहा,कि इन बदलावों से कारोबार में आने वाली कई जटिलताएं कम होंगी। उन्होंने उम्मीद जताई,कि आने वाले समय में नए उद्योग, निवेश और रोजगार के अवसर बढ़ेंगे।

🟠कार्यक्रम में प्रमुख उपस्थिति

🔸️मुख्यमंत्री – विष्णु देव साय

🔸️वित्त मंत्री – ओ.पी. चौधरी

🔸️उद्योग मंत्री – लखन लाल देवांगन

🔸️स्वास्थ्य मंत्री – श्याम बिहारी जायसवाल

🔸️मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव – सुबोध सिंह

🔸️मुख्यमंत्री के सचिव – राहुल भगत

🔸️विभिन्न व्यावसायिक संगठनों के प्रतिनिधि

Leave a Comment

यह भी पढ़ें

error: Content is protected !!