Nexis News

धान खरीदी पंजीयन में हो रही परेशानी को लेकर कांग्रेस का प्रेस कॉन्फ्रेंस

संदिली सिंह,अंबिकापुर,10सितंबर2025,विशेष रिपोर्ट-Nexis News

सरगुजा जिला कांग्रेस कमेटी ने आज राजीव भवन में प्रेसवार्ता आयोजित कर,धान खरीदी पंजीकरण में हो रही समस्याओं,समितियों में खाद की कमी और किसानों की परेशानियों पर चिंता व्यक्त की।

प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए,जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष राकेश कुमार गुप्ता ने कहा,कि सरकार एग्री स्टेट पंजीयन में हो रही शिथिलता, खाद की अनुपलब्धता और फसल बीमा में हो रही मनमानी पर ध्यान नहीं दे रही हैं। इसका सीधा असर किसानों पर पड़ रहा हैं और उन्हें भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा हैं।

उन्होंने सरगुजा कलेक्टर के माध्यम से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नाम ज्ञापन सौंपा और 5 बिंदुओं में किसानों की समस्याओं का शीघ्र समाधान करने की मांग की, ताकि धान खरीदी के दौरान किसी प्रकार की अव्यवस्था न हो।

Leave a Comment

यह भी पढ़ें

error: Content is protected !!