Nexis News

हेमगिर की शिक्षिका सुवर्णमयी भैषाल को सीएम शिक्षा पुरस्कार, दो बार सम्मानित होकर बनीं मिसाल

संदिली सिंह,उड़ीसा,10सितंबर2025,विशेष रिपोर्ट-Nexis News

सुंदरगढ़-जिला स्तरीय गुरु दिवस समारोह में हेमगिर ब्लॉक के दुरुबगा सरकारी उच्च विद्यालय की शिक्षिका सुवर्णमयी भैषाल को मुख्यमंत्री शिक्षा पुरस्कार से सम्मानित किया गया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ओडिशा विधानसभा उपाध्यक्ष भवानीशंकर भोई और सुंदरगढ़ जिलाधिकारी डॉ. शुभंकर महापात्र ने सुवर्णमयी को यह पुरस्कार प्रदान किया। इस सम्मान के साथ ही उन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में अपने उत्कृष्ट योगदान की एक नई पहचान बनाई हैं।

विशेष बात यह रही,कि गत 15 अगस्त को हेमगिर समूह शिक्षा अधिकारी करुणा सागर पटेल ने भी,उन्हें ब्लॉक की सर्वश्रेष्ठ शिक्षिका घोषित कर सम्मानित किया था। लगातार दो बड़े सम्मान मिलने के बाद विभिन्न सामाजिक और शैक्षिक संगठनों ने सुवर्णमयी भैषाल को शुभकामनाएं दीं और उनके समर्पण की सराहना की।

Leave a Comment

यह भी पढ़ें

error: Content is protected !!