Nexis News

प्राकृतिक आपदा पीड़ितों को 25 दिन में सहायता राशि देने का लक्ष्य : कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे

संदिली सिंह,सारंगढ़,10सितंबर2025,विशेष रिपोर्ट-Nexis News

सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में सोमवार को आयोजित समय-सीमा बैठक में कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा,कि प्राकृतिक आपदा से प्रभावित किसी भी परिवार को राहत राशि पाने के लिए लंबे समय तक इंतजार न करना पड़े। 10 से 15 दिनों में रिपोर्ट तैयार कर प्रभावित परिवारों को 20 से 25 दिनों के भीतर आर्थिक सहायता उपलब्ध कराना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता हैं।

कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में हुई इस बैठक में,जिले के विकास कार्यों, शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, पंचायत और बुनियादी सुविधाओं से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। कलेक्टर ने कहा,कि अधिकारी संवेदनशीलता और पारदर्शिता के साथ सभी योजनाओं को समय पर पूरा करें, ताकि जिले के नागरिकों को अधिकतम लाभ मिल सके।

🟠बैठक में लिए गए प्रमुख निर्णय

🟠राष्ट्रीय राजमार्ग और बुनियादी ढांचा विकास

🔸️कलेक्टर ने भारत माता चौक सारंगढ़ से दानसरा तक बनने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग के निर्माण में बाधा बन रहे वृक्ष, ट्रांसफार्मर और विद्युत खंभों को जल्द हटाने के निर्देश दिए।

🔸️लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग और नगरपालिका सारंगढ़ को ई-ऑफिस प्रणाली को पूरी तरह लागू करने के आदेश दिए, ताकि कामकाज में तेजी और पारदर्शिता आए।

🟠 कृषि और किसान कल्याण

🔸️एग्रीस्टेक पोर्टल पर किसानों का पंजीयन और पीएम किसान सम्मान निधि जैसी योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए कृषि अधिकारियों को गांव-गांव जाकर जानकारी देने के निर्देश दिए।

🔸️डिजिटल क्रॉप सर्वे कार्य 30 सितंबर तक हर हाल में पूर्ण करने की समय-सीमा तय की गई।

🔸️मार्कफेड विभाग को जिले के सभी धान संग्रहण केंद्रों से 30 सितंबर तक धान उठाव करने और भंडारण व्यवस्था सही रखने का आदेश।

🟠पंचायत और ग्रामीण विकास

🔸️प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण और नाली निर्माण जैसे पंचायत कार्यों में यदि सरपंच या सचिव द्वारा राशि का दुरुपयोग हुआ हैं, तो उनसे वसूली कर राशि शासन के खाते में जमा कराने के आदेश।

🔸️ग्राम पंचायत उलखर में शौचालय निर्माण की स्वीकृति और अन्य पंचायत स्तर की समस्याओं के निराकरण की बात कही गई।

🟠 शिक्षा और छात्र कल्याण

🔸️स्कूल शिक्षा विभाग को कक्षा 1 से 12 तक के छात्रों के लिए जाति प्रमाण पत्र बनाने का अभियान चलाने के निर्देश।

🔸️पीएमश्री स्कूलों में निर्माणाधीन अतिरिक्त कक्ष, बालिका शौचालय, पुस्तकालय और प्रयोगशाला का काम जल्द पूरा करने की समय-सीमा तय की गई।

🔸️आश्रम छात्रावासों में बालिकाओं की स्वास्थ्य जांच कराई जाए और जिनका हीमोग्लोबिन स्तर कम हैं,उन्हें तत्काल रक्त उपलब्ध कराया जाए।

🟠 स्वास्थ्य और जनहित कार्य

🔸️कलेक्टर ने निक्षय मित्र योजना के तहत टीबी रोगियों की सहायता के लिए स्वास्थ्य विभाग को सक्रिय रहने के निर्देश दिए।

🔸️बीमा, ऋण और पेंशन से संबंधित लंबित मामलों को जल्द से जल्द निपटाने की बात कही।

🟠रजत जयंती वर्ष पर विशेष संदेश

कलेक्टर डॉ. कन्नौजे ने कहा,कि छत्तीसगढ़ राज्य के रजत जयंती वर्ष में सभी विभाग अपने पत्राचार और दस्तावेजों में रजत जयंती का लोगो और नारा जरूर उपयोग करें। यह राज्य की उपलब्धियों और गर्व के संदेश को जन-जन तक पहुँचाने का माध्यम बनेगा।

🟠बैठक में मौजूद अधिकारी

बैठक में अपर कलेक्टर प्रकाश सर्वे, एसडीएम वर्षा बंसल, सीईओ जिला पंचायत इंद्रजीत बर्मन, एसके टंडन, प्रफुल्ल रजक सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

 

Leave a Comment

यह भी पढ़ें

error: Content is protected !!