संदिली सिंह,सारंगढ़,10सितंबर2025,विशेष रिपोर्ट-Nexis News
किसानों की मांग को देखते हुए,जिले में रासायनिक खाद की 93.68% पूर्ति सुनिश्चित की गई हैं। यूरिया का 96.17% भंडारण कर 12369.551 मे.टन सहकारी समितियों के माध्यम से किसानों तक पहुंचाया जा चुका हैं।
कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे के निर्देश पर जिला मार्कफेड अधिकारी शीतल भोई, उप संचालक कृषि आशुतोष श्रीवास्तव और सहायक आयुक्त सहकारिता व्यास नारायण साहू की टीम ने जिले की 31 समितियों में लक्ष्य से अधिक यूरिया भंडारण और वितरण किया। वर्तमान में 25 समितियों में यूरिया की मांग हैं, जिसे अगले सप्ताह में रेक लगने पर पूरा कर दिया जाएगा।
पिछले वर्ष की तुलना में अब तक 100 मीट्रिक टन अधिक यूरिया का वितरण हो चुका हैं। पिछले साल की अवधि में 22664.784 मे.टन खाद वितरित हुआ था,जबकि इस साल 22745.618 मे.टन वितरित किया गया हैं।
समय पर रासायनिक खाद उपलब्ध कराने से फसलों के उत्पादन में बढ़ोतरी होगी। जिले में अब तक 55 रासायनिक खाद के नमूने प्रयोगशाला भेजे गए, जिनमें 22 मानक और 2 अमानक पाए गए हैं।












