संदिली सिंह,सारंगढ़-बिलाईगढ़,10सितम्बर2025,विशेष रिपोर्ट-Nexis News
राज्य सरकार की युक्तियुक्तकरण नीति ने सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के,बिलाईगढ़ विकासखंड अंतर्गत स्थित शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला बगलोटा की शिक्षा व्यवस्था में नई जान फूंक दी हैं।पहले इस स्कूल में केवल एक शिक्षक कार्यरत थे,जबकि कक्षा 6वीं में 12, 7वीं में 10 और 8वीं में 9 छात्र-छात्राएं पढ़ाई कर रहे थे। सीमित संसाधनों और शिक्षकों की कमी से बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही थी।
लेकिन अब युक्तियुक्तकरण नीति के तहत दर्शराम सिदार, दिनेश कुमार साहू और गिरधर निराला नामक तीन नए एलबी शिक्षकों की नियुक्ति हुई हैं। शिक्षकों के आने से स्कूल में नियमित कक्षाएं शुरू हो गईं, जिससे बच्चों के सीखने का स्तर और आत्मविश्वास दोनों में जबरदस्त सुधार आया हैं।
शिक्षकों ने बताया,कि पहले बच्चों को किताबें समझने में कठिनाई होती थी, लेकिन अब वे आत्मविश्वास से प्रश्न पूछते हैं,और पढ़ाई में रुचि दिखा रहे हैं। राज्य के मुखिया विष्णुदेव साय की पहल से यह बदलाव संभव हुआ हैं, जिसने ग्रामीण शिक्षा की तस्वीर बदलने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया हैं।












