Nexis News

हाईवा से कुचलकर युवक की मौत, मुआवज़े की मांग पर आधी रात तक सड़क जाम

संदिली सिंह,रायपुर,10सितंबर2025,विशेष रिपोर्ट-Nexis News

मंगलवार रात कुत्रा थाना क्षेत्र के स्टेट हाइवे-10 (बिजू एक्सप्रेसवे) पर गम्भाराडीही बस स्टैंड के पास हुए दर्दनाक सड़क हादसे ने,पूरे इलाके में तनाव और आक्रोश फैला दिया। हादसे में राजगांगपुर के लखुआपाड़ा निवासी 27 वर्षीय सुभाष नाग की मौके पर ही मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार, सुंदरगढ़ से राजगांगपुर की ओर जा रहे,एक हाईवा ट्रक के पीछे तेज रफ्तार पिकअप वैन जा टकराई। इस भीषण टक्कर में वैन की हेल्पर सीट पर बैठे सुभाष नाग की मौत हो गई, जबकि वैन चालक बाल-बाल बच गया और उसे मामूली चोटें आईं।हादसे के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने मुआवज़े की मांग को लेकर टायर जलाकर सड़क जाम कर दिया। इस दौरान हाईवे पर सैकड़ों वाहन फंसे रहे और कई घंटों तक यातायात बाधित रहा।

सूचना मिलते ही कुत्रा पुलिस मौके पर पहुंची और आक्रोशित ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया। पुलिस के हस्तक्षेप और न्याय का भरोसा देने के बाद ही,आधी रात को सड़क जाम समाप्त हुआ और यातायात बहाल हुआ।

बुधवार को पंचनामा व पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने वाहनों को जब्त कर जांच शुरू कर दी हैं। हादसे को लेकर इलाके में तनाव और आक्रोश बना हुआ हैं।

Leave a Comment

यह भी पढ़ें

error: Content is protected !!