संदिली सिंह,रायपुर,10सितंबर2025,विशेष रिपोर्ट-Nexis News
मुस्लिम समुदाय के धार्मिक जुलूस में फिलिस्तीनी झंडे लहराने की घटना को लेकर मंगलवार दोपहर विश्व हिंदू परिषद (विहिप) और बजरंग दल के प्रतिनिधिमंडल ने पुलिस अधीक्षक नितेश वाधवानी से मुलाकात कर सख्त कार्रवाई की मांग की।
प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व विहिप के विकास गोयल और बजरंग दल के राकेश शर्मा ने किया। नेताओं ने 5 सितंबर को हुए जुलूस के दौरान फिलिस्तीन के झंडे लगाने को देश के सम्मान का अपमान करार देते हुए,दोषियों पर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (NSA) के तहत कार्रवाई और फंडिंग के स्रोत की जांच की मांग की।
इस दौरान बजरंग दल के पंकज मूलचंदानी, बाबू सिंह, राजेश साहू सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। प्रतिनिधिमंडल ने पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपते हुए कहा,कि दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए।
पुलिस अधीक्षक नितेश वाधवानी ने प्रतिनिधियों को भरोसा दिलाया कि मामले की जांच चल रही हैं,और दोषियों को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा,कि जिले में अमन-चैन और साम्प्रदायिक सौहार्द बनाए रखना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता हैं।












