संदिली सिंह,रायपुर,10सितंबर2025,विशेष रिपोर्ट-Nexis News
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने, सी.पी. राधाकृष्णन को भारत का उपराष्ट्रपति निर्वाचित होने पर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ दी हैं।मुख्यमंत्री साय ने अपने संदेश में कहा,कि राधाकृष्णन जी का यह सफर लोकतांत्रिक मूल्यों की सशक्त मिसाल हैं। एक प्रभावशाली नेता और कुशल प्रशासक के रूप में उन्होंने समाज की जड़ों से उठकर राष्ट्र के उच्च संवैधानिक पद तक पहुँचने का गौरव अर्जित किया हैं।
उन्होंने आगे कहा,कि राधाकृष्णन जी का दूरदर्शी नेतृत्व और गहरा प्रशासनिक अनुभव न्याय, समानता और विकास के मूल्यों को नई ऊँचाइयों पर स्थापित करेगा। वंचित और हाशिए पर रहने वाले वर्गों के उत्थान के प्रति उनकी निष्ठा सामाजिक समरसता और राष्ट्रीय प्रगति को और सुदृढ़ बनाएगी।
मुख्यमंत्री साय ने कहा,कि यह सफलता राधाकृष्णन जी के विश्वास, कड़ी मेहनत और जनसेवा के प्रति अटूट समर्पण का परिणाम हैं,जो पूरे देशवासियों के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उन्होंने छत्तीसगढ़ की जनता की ओर से राधाकृष्णन जी को पुनः शुभकामनाएँ दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामना की।












