संदिली सिंह,अंबिकापुर,10सितंबर2025,विशेष रिपोर्ट-Nexis News
सरगुजा जिले के ग्राम पंचायत करकेला के ग्रामीणों ने,वन अधिकार पट्टा की मांग को लेकर कलेक्टर जनदर्शन में आवेदन सौंपा। ग्रामीणों का कहना हैं,कि वन अधिकार पट्टा की सूची में उनके नाम दर्ज होने के बावजूद अब तक उन्हें पट्टा प्रदान नहीं किया गया हैं।
ग्रामीणों ने बताया,कि ग्राम पंचायत करकेला के करीब 32 लोगों के नाम वन अधिकार पट्टा की सूची में हैं, लेकिन विभाग की लापरवाही के कारण उन्हें अब तक लाभ नहीं मिल पाया हैं। इस समस्या को लेकर ग्रामीण कलेक्टर जनदर्शन में पहुंचे और कलेक्टर सरगुजा से जल्द से जल्द पट्टा उपलब्ध कराने की गुहार लगाई।
ग्रामीणों का कहना हैं,कि वन अधिकार पट्टा मिलने से उन्हें न सिर्फ जमीन पर कानूनी अधिकार मिलेगा, बल्कि सरकारी योजनाओं का लाभ भी आसानी से मिल सकेगा। कलेक्टर को दिए गए आवेदन में इस मामले की त्वरित कार्रवाई की मांग की गई हैं।












