अंबिकापुर शहर की सड़कें गड्ढों में तब्दील,नगर निगम की लापरवाही से बढ़ा संकट

संदिली सिंह,अंबिकापुर,10सितंबर2025/विशेष रिपोर्ट-Nexis News

अंबिकापुर शहर का हाल बद से बदतर हो चुका हैं। शहर की मुख्य और अंदरूनी सड़कों पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं, जिससे आमजन और वाहन चालक गंभीर जोखिम में हैं। गड्ढों की वजह से ऑटो, बाइक और दोपहिया वाहन सवार अक्सर गिर रहे हैं और घायल हो रहे हैं।

स्थानीय नागरिकों का कहना हैं,कि नगर निगम और जिम्मेदार विभाग इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं, और लापरवाही के कारण शहरवासियों को लगातार इस संकट का सामना करना पड़ रहा हैं। खासकर बारिश के मौसम में गड्ढों की स्थिति और भी खतरनाक हो गई है, जिससे हादसों की संभावना बढ़ गई हैं।

शहरवासियों ने इस समस्या को उजागर करने के लिए वीडियो बना कर सोशल मीडिया में वायरल कर दिया हैं, ताकि प्रशासन को इस ओर गंभीर कार्रवाई के लिए मजबूर किया जा सके।स्थानीय लोगों का कहना हैं,कि शहर का यह हाल विकास के दावों की पोल खोल रहा हैं,और लोगों में गहरी नाराजगी देखी जा रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें