संदिली सिंह,कोरबा,10सितंबर2025/विशेष रिपोर्ट-Nexis News
कोरबा में आज मध्य क्षेत्र विकास प्राधिकरण की अहम बैठक सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने की। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ शासन के मंत्रीमंडल के सदस्य और 15 जिलों से प्राधिकरण के कुल 51 सदस्य उपस्थित थे।
बैठक में मुख्यमंत्री ने क्षेत्र के विकास के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं। कोरबा में बालक-बालिका क्रीड़ा परिसर के निर्माण के लिए 10-10 करोड़ रुपये, अत्यंत पिछड़ी जनजातियों के खिलाड़ियों की प्रतिभा निखारने हेतु बालक-बालिका क्रीड़ा परिसर के लिए 10-10 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए। इसके अलावा विशेष पिछड़ी जनजाति के आवासीय विद्यालय हेतु 5 करोड़, सुनालिया पुल के लिए 9 करोड़, और बुका-सतरेंगा पर्यटन स्थल के लिए 2 महीने में प्रोजेक्ट तैयार करने का निर्देश वन विभाग को दिए गए।
मुख्यमंत्री ने एक्वा पार्क स्थापना के लिए 37 करोड़ रुपये स्वीकृत करने की घोषणा की, जिससे मत्स्य पालन और पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। प्रदेश में 2015 से पहले की 115 अधूरी सिंचाई परियोजनाओं के लिए 2800 करोड़ रुपये मंजूर किए गए, जिससे 76 हजार हेक्टेयर में सिंचाई की सुविधा उपलब्ध होगी।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पत्रकार वार्ता में कहा,कि इन पहलों से आदिवासी क्षेत्र को नई दिशा मिलेगी और क्षेत्रीय विकास में तेजी आएगी।












