मुख्यमंत्री साय की पहल से श्रमिक परिवार की बेटी प्रतिज्ञा का फौज में जाने का सपना साकार होने की राह पर

संदिली सिंह,रायपुर,11सितंबर2025,विशेष रिपोर्ट-Nexis News

सरकार की योजनाएँ जब सही दिशा में काम करती हैं, तो उसका असर लोगों की जिंदगी में साफ दिखाई देता हैं। रायपुर की नंदिनी यादव, जो रोज़ी-मजदूरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करती हैं,आज अपनी बेटी प्रतिज्ञा को छत्तीसगढ़ पब्लिक स्कूल, टाटीबंध में दाखिला दिलाकर गदगद हैं। यह सपना साकार हुआ हैं,मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल पर शुरू की गई अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना की बदौलत।

नंदिनी यादव ने बताया,कि वह हमेशा चाहती थीं,कि उनकी बेटी इंग्लिश मीडियम स्कूल में पढ़े, लेकिन आर्थिक तंगी के कारण यह संभव नहीं हो पा रहा था। जैसे ही प्रतिज्ञा का चयन इस योजना में हुआ, उनकी आँखों से खुशी के आँसू छलक पड़े। उन्होंने कहा,कि यह उनके जीवन का सबसे बड़ा तोहफा हैं।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से मुलाकात के दौरान नंदिनी यादव ने अपनी भावनाएँ साझा कीं और कहा,कि अब उनकी बेटी का भविष्य सुरक्षित हो गया हैं। मुख्यमंत्री ने भी उन्हें शुभकामनाएँ दीं और आश्वासन दिया,कि इस योजना के माध्यम से श्रमिक परिवारों के बच्चों को बेहतर शिक्षा और जीवन की नई दिशा मिलेगी।

नंदिनी ने बताया,कि बेटी प्रतिज्ञा का सपना फौज में जाकर देश की सेवा करना हैं। अब इंग्लिश मीडियम में पढ़ाई और बेहतर संसाधनों की उपलब्धता के साथ यह सपना साकार होने की राह पर हैं। मुख्यमंत्री ने बच्ची की इस सोच की सराहना करते हुए कहा,कि ऐसे सपने ही देश की नींव को मजबूत करते हैं।

नंदिनी यादव ने यह भी बताया,कि सरकार की अन्य योजनाओं का लाभ भी उनके परिवार को मिला हैं। प्रधानमंत्री आवास योजना से पक्का मकान, उज्ज्वला योजना से रसोई गैस कनेक्शन और महतारी वंदन योजना से आर्थिक संबल मिला हैं। उनकी सासू माँ को सिलाई मशीन मिलने से अतिरिक्त आय का साधन भी जुड़ा हैं।

मुख्यमंत्री साय ने भरोसा दिलाया,कि बेटी की पढ़ाई की पूरी जिम्मेदारी सरकार की होगी और परिवार को लगातार सहयोग मिलता रहेगा।

गौरतलब हैं,कि अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना के तहत छठी से बारहवीं तक की पढ़ाई का संपूर्ण खर्च सरकार उठाती हैं। यह कहानी सिर्फ नंदिनी और प्रतिज्ञा की नहीं, बल्कि छत्तीसगढ़ के हजारों श्रमिक परिवारों की हैं, जिनके सपने इन योजनाओं से साकार हो रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें