Nexis News

मार्च 2026 तक साकार होगा ‘नक्सलमुक्त भारत’ का संकल्प: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

संदिली सिंह,रायपुर,12सितंबर2025,विशेष रिपोर्ट-Nexis News

छत्तीसगढ़ में नक्सल मोर्चे पर मिली बड़ी सफलता ने राज्य ही नहीं, पूरे देश में नई उम्मीद जगाई हैं। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गरियाबंद और नारायणपुर जिलों में नक्सल उन्मूलन के मोर्चे पर सीआरपीएफ कोबरा कमांडो, छत्तीसगढ़ पुलिस और डीआरजी के जवानों के साहसिक योगदान की सराहना करते हुए उन्हें बधाई दी।

गरियाबंद जिले में हुई मुठभेड़ में सुरक्षा बलों ने 10 नक्सलियों को ढेर कर दिया, जिनमें ₹1 करोड़ के इनामी और केंद्रीय समिति सदस्य मोडेम बालकृष्णा उर्फ मनोज भी शामिल था। यह नक्सल उन्मूलन अभियान में अब तक की सबसे बड़ी सफलताओं में से एक मानी जा रही हैं।

वहीं नारायणपुर जिले में 16 नक्सलियों ने हिंसा का रास्ता छोड़कर समाज की मुख्यधारा में लौटने का संकल्प लिया। आत्मसमर्पण करने वालों में जनताना सरकार सदस्य, पंचायत मिलिशिया डिप्टी कमांडर, पंचायत सरकार सदस्य और न्याय शाखा अध्यक्ष जैसे पदों पर रहे नक्सली भी शामिल हैं।

मुख्यमंत्री साय ने कहा,कि ये घटनाएँ इस बात का प्रमाण हैं, कि नक्सलियों की झूठी विचारधारा अब दम तोड़ रही हैं और छत्तीसगढ़ में विश्वास, विकास और शांति की नई सुबह हो रही हैं। उन्होंने भरोसा जताया,कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के नेतृत्व में मार्च 2026 तक ‘नक्सलमुक्त भारत’ का संकल्प जरूर साकार होगा।

Leave a Comment

यह भी पढ़ें

error: Content is protected !!