संदिली सिंह,सूरजपुर,12सितंबर2025,विशेष रिपोर्ट-Nexis News
सूरजपुर जिले के बसदेई चौकी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए, ग्राम शिवप्रसादनगर स्थित सोसायटी में हुई चोरी की वारदात का खुलासा कर दिया हैं। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी गया सारा सामान और नकदी रकम बरामद कर ली हैं। इस कार्रवाई से क्षेत्र में अपराधियों के हौसले पस्त हुए हैं और ग्रामीणों में पुलिस की छवि और मजबूत हुई हैं।
🟠घटना का विवरण
मामला 09 सितम्बर 2025 की रात का हैं, जब अज्ञात चोरों ने ग्राम शिवप्रसादनगर स्थित सोसायटी का ताला तोड़कर अंदर रखे राशन और नगदी रकम चोरी कर ली। घटना की शिकायत 11 सितम्बर को ग्रामवासी मणिप्रताप साहू ने चौकी बसदेई में दर्ज कराई।शिकायत में बताया गया,कि सोसायटी से निम्न सामान चोरी हुआ हैं:
🔸️2 बोरी चावल
🔸️80 नग खाली बोरे
🔸️80 मीटर तार
🔸️1050 रुपये नकद
प्रार्थी की रिपोर्ट पर चौकी बसदेई पुलिस ने धारा 305(डी), 331(4), 35 बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर जांच शुरू की।
🟠पुलिस की कार्रवाई और आरोपी विवरण
विवेचना के दौरान मुखबिर से मिली सूचना पर,पुलिस ने संदेहियों की तलाश तेज की और ग्राम शिवप्रसादनगर में दबिश दी। पुलिस ने दो आरोपियों को पकड़ा।
🔸️राजेन्द्र प्रसाद, उम्र 32 वर्ष, निवासी ग्राम शिवप्रसादनगर
🔸️परमेश्वर सिंह, उम्र 25 वर्ष, निवासी ग्राम शिवप्रसादनगर
पूछताछ में दोनों आरोपियों ने चोरी की वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया। उनकी निशानदेही पर पुलिस ने चोरी गया सारा सामान और 1000 रुपये नगद बरामद कर लिया।
🟠पुलिस टीम की सक्रिय भूमिका
इस कार्रवाई में चौकी प्रभारी योगेंद्र जायसवाल के नेतृत्व में प्रधान आरक्षक शिवकुमार सारथी, आरक्षक देवदत्त दुबे, रामकुमार सिंह, दिलीप साहू, निलेश जायसवाल, राकेश सिंह, शिवराज सिंह और अशोक केवट की सक्रिय भूमिका रही।पुलिस की इस तेज़ कार्रवाई से न केवल चोरी का खुलासा हुआ, बल्कि क्षेत्र में अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का संदेश भी गया हैं।












