Nexis News

अंबिकापुर से रायपुर तक सरगुजा की छात्राओं ने किया राज्य स्तरीय यातायात जागरूकता प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए रवाना

संदिली सिंह,अंबिकापुर,12सितंबर2025,विशेष रिपोर्ट-Nexis News

अंबिकापुर,सरगुजा,संभाग मुख्यालय अंबिकापुर से आज राज्य स्तरीय यातायात जागरूकता कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजेश अग्रवाल ने हरी झंडी दिखाकर की। इसके बाद सरगुजा संभाग की 30 छात्राएँ राजधानी रायपुर के लिए रवाना हुईं, जहां वे राज्य स्तरीय सड़क सुरक्षा वाद-विवाद प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगी।यह पहल सुरक्षा और यातायात नियमों के प्रति युवाओं में जागरूकता बढ़ाने के लिए की गई हैं। छात्राओं ने विकासखंड, जिला और संभाग स्तर पर वाद-विवाद प्रतियोगिताओं में प्रथम स्थान हासिल कर राजधानी रायपुर में आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने का अवसर पाया।

छात्राओं ने रवाना होते समय उत्साह और जोश के साथ अपनी प्रतिबद्धता दिखाई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजेश अग्रवाल ने सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएँ दीं और कहा,कि वे न केवल सरगुजा बल्कि पूरे संभाग का नाम रोशन करें। उन्होंने यह भी जोर दिया,कि यातायात नियमों का पालन जीवन का अहम हिस्सा हैं और नई पीढ़ी को इन नियमों की शिक्षा देना बेहद आवश्यक हैं।

इस कार्यक्रम से यह संदेश भी गया,कि सुरक्षा और शिक्षा के क्षेत्र में युवाओं की भागीदारी बढ़ाना समाज और राज्य दोनों के लिए महत्वपूर्ण हैं।

 

Leave a Comment

यह भी पढ़ें

error: Content is protected !!