संदिली सिंह,राउरकेला,12सितंबर2025,विशेष रिपोर्ट-Nexis News
राउरकेला इस्पात संयंत्र (आरएसपी) ने शुक्रवार को शहर के प्रमुख सांस्कृतिक स्थलों आदर्श पाठागार और भंज भवन को अपने कब्जे में ले लिया। आरएसपी के अनुसार, इन भवनों की संबंधित संस्थाओं पर करीब डेढ़ करोड़ रुपये का बकाया था। कई नोटिस देने के बावजूद भुगतान न होने पर इस कदम को अनिवार्य बताया गया।
आरएसपी अधिकारियों ने आदर्श पाठागार का ताला तोड़कर भवन को अपने नियंत्रण में ले लिया। इस कार्रवाई से शहर में हलचल मची हैं,और लोगों में इस कदम को लेकर मिश्रित प्रतिक्रियाएँ सामने आई हैं।
स्थानीय लोग और प्रबुद्ध जन कह रहे हैं,कि कई व्यवसायिक संस्थान, होटल, सिनेमा घर और दुकानें वर्षों से बकाया राशि जमा किए बिना कब्जा जमाए हुए हैं, लेकिन उन पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। ऐसे में केवल सांस्कृतिक भवनों पर कार्रवाई करने को पारदर्शिता पूर्ण नहीं माना जा रहा।
आरएसपी सूत्रों ने बताया,कि यह कदम बकाया राशि वसूली और भवनों की सुरक्षा के लिए उठाया गया। वहीं, स्थानीय लोगों ने चिंता जताई हैं,कि इस कार्रवाई से पाठागार और भवन की सांस्कृतिक गतिविधियों और रखरखाव पर असर पड़ सकता हैं।












