संदिली सिंह,राउरकेला,12सितंबर2025,विशेष रिपोर्ट-Nexis News
राउरकेला,शहर में शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए,राउरकेला पुलिस ने गुरुवार को जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में विशेष “असामाजिक हाजिरी परेड” का आयोजन किया। इस दौरान पुलिस ने सभी असामाजिक तत्वों और आदतन अपराधियों को थाना परिसर में बुलाकर कड़ी चेतावनी दी।
पुलिस अधिकारियों ने अपराधियों को समझाया,कि किसी भी असामाजिक गतिविधि में शामिल होना उनके भविष्य के लिए खतरा हैं,और इससे समाज की शांति और नागरिकों की सुरक्षा भी प्रभावित होती हैं। उन्होंने साफ़ कहा,कि कानून तोड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
राउरकेला पुलिस ने नागरिकों को भरोसा दिलाया,कि उनकी सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता हैं,और शहर में सुरक्षित माहौल बनाए रखने के लिए ऐसे अभियान लगातार जारी रहेंगे। अभियान के दौरान अपराधियों का डेटा संग्रह भी शुरू किया गया हैं, ताकि भविष्य में अपराध नियंत्रण और निगरानी बेहतर तरीके से की जा सके।












