संदिली सिंह,बलरामपुर/छत्तीसगढ़,14सितंबर2025,विशेष रिपोर्ट-Nexis News
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से आज बलरामपुर जिले के चयनित 26 अग्निवीरों ने सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने सभी युवाओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा,कि “यह उपलब्धि न केवल आपके परिवार, गांव और जिले के लिए, बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ के लिए गर्व का विषय हैं।”
मुख्यमंत्री ने कहा,कि अग्निवीर योजना युवाओं को सेना में शामिल होकर देशसेवा का सुनहरा अवसर प्रदान कर रही हैं। उन्होंने चयनित युवाओं को बधाई देते हुए कहा,कि अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा और देशप्रेम से ही जीवन में सफलता की नई ऊँचाइयाँ प्राप्त की जा सकती हैं।
मुख्यमंत्री साय ने विश्वास व्यक्त किया,कि सेना में शामिल होकर ये युवा सीमाओं की सुरक्षा करेंगे और आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा बनेंगे।इस अवसर पर चयनित अग्निवीरों में पिंकू पैकरा, जिन्दल, विकाश पैकरा, प्रकाश सिंह, खेल साय, आर्यन, देव नंदन पन्ना, नरेन्द्र यादव, रंजीत केरकेट्टा, रमेश पैकरा, प्रियांशु, सनोज, निकिता नरसिंह, शशि किरण, सोहन लाल, महेन्द्र पैकरा, मिथलेश पैकरा, छोंटू, बज्जू पैकरा, पंकज, विवेक पैकरा, विधायक पैकरा, किशुन पैकरा, सोभनाथ पैकरा, अमित कुजूर और एंजेल लकड़ा शामिल रहे।
मुख्यमंत्री ने अतिथि शिक्षक सुदर्शन यादव और उनकी टीम की भी सराहना की, जिन्होंने निःशुल्क सेना भर्ती प्रशिक्षण देकर 30 में से 26 युवाओं को अग्निवीर भर्ती में चयनित करवाया हैं।












