Nexis News

जशपुर में कृषि क्रांति लाने मुख्यमंत्री ने किसान कॉल सेंटर का किया शुभारंभ

संदिली सिंह,जशपुर,14सितंबर2025,विशेष रिपोर्ट-Nexis News

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज जशपुर जिले में कृषि क्रांति अभियान के तहत,किसान कॉल सेंटर और जी कॉम इंडिया के क्यू आर कोड आधारित मार्केट सिस्टम का शुभारंभ अपने बगिया स्थित कैम्प कार्यालय से किया। इस मौके पर पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, सरगुजा क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष गोमती साय, जशपुर विधायक रायमुनी भगत,जिला पंचायत अध्यक्ष सालिक साय और अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

मुख्यमंत्री ने कहा,कि अब किसान सीधे खरीदारों से जुड़कर अपनी फसल उचित मूल्य पर बेच सकेंगे। क्यू आर कोड आधारित यह व्यवस्था किसानों को बिचौलियों से मुक्त कर उन्हें देशभर के बाजारों से जोड़ेगी। कॉल सेंटर के माध्यम से किसानों को खेती से जुड़ी हर समस्या का समाधान मिलेगा और कृषि योजनाओं की जानकारी भी प्राप्त होगी।

🟠किसानों को शैक्षणिक भ्रमण के लिए रवाना किया गया

कृषि क्रांति और आत्मा योजना के तहत जिले के 35 किसानों को रायपुर और दुर्ग के शैक्षणिक भ्रमण के लिए मुख्यमंत्री साय ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। किसान वहां वैज्ञानिक पद्धति से खेती और खाद्य प्रसंस्करण की जानकारी प्राप्त करेंगे, जिसे वे जिले में लागू कर सकेंगे।

🟠कॉल सेंटर से किसानों को मिलेगी विशेषज्ञ सलाह

किसान कॉल सेंटर के लिए 08069378107 नंबर जारी किया गया हैं। इस पर कॉल कर किसान खेती से जुड़ी समस्याओं का सीधा समाधान प्राप्त कर सकेंगे। 12 कृषि विशेषज्ञों की टीम कॉल, मैसेज और व्हाट्सएप के माध्यम से किसानों से जुड़कर उन्हें मार्गदर्शन देगी।

🟠देशभर में मिलेगा फसल का बाजार

जी कॉम इंडिया के क्यू आर कोड से देशभर के खरीदार किसानों से सीधे जुड़ सकेंगे। किसान अपनी फसल का विवरण साझा कर खरीदारों से सीधा व्यापार कर पाएंगे। सामूहिक रूप से भी किसान अपनी फसल की मात्रा जोड़कर बड़े खरीदारों को आपूर्ति कर सकेंगे। इससे किसानों को उचित मूल्य मिलेगा और उनकी आय में वृद्धि होगी।

Leave a Comment

यह भी पढ़ें

error: Content is protected !!