संदिली सिंह,रायपुर/छत्तीसगढ़,20सितंबर2025,विशेष रिपोर्ट-Nexis News
छत्तीसगढ़ के राष्ट्रीय राजमार्ग अब विकास के साथ-साथ हरियाली की नई पहचान भी बना रहे हैं। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने ‘एक पेड़ माँ के नाम 2.0’ अभियान के तहत इस साल प्रदेश में 2.71 लाख से अधिक पौधों का रोपण कर राजमार्गों को ग्रीन कॉरिडोर में बदलने की दिशा में ऐतिहासिक कदम उठाया हैं।
🟠मुख्यमंत्री ने बताया पर्यावरण संरक्षण का अनोखा प्रयास
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा,कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ में यह अभियान पर्यावरणीय संतुलन और स्वच्छता के लिए नई राह दिखा रहा हैं। उन्होंने कहा,
“राष्ट्रीय राजमार्गों का यह हरित स्वरूप न केवल तरक्की की राह खोल रहा हैं, बल्कि भावी पीढ़ियों के लिए स्वच्छ वायु और हरित जीवन का संकल्प भी हैं।”
🟠सभी प्रमुख परियोजनाओं में रिकॉर्ड पौधरोपण
इस साल सबसे अधिक पौधरोपण रायपुर–विशाखापट्टनम (NH-130CD) परियोजना में हुआ, जहाँ 97,145 पौधे लगाए गए। इसके अलावा –
🔸️महाराष्ट्र सीमा–दुर्ग–रायपुर–ओडिशा सीमा (NH-53): 46,141 पौधे
🔸️चांपा–कोरबा–कटघोरा (NH-149B): 23,020 पौधे
🔸️बिलासपुर–कटघोरा (NH-130): 16,847 पौधे
🔸️बिलासपुर–उरगा–पत्थलगांव (NH-130A): 14,400 पौधे
🔸️सिमगा–रायपुर–धमतरी (NH-30): 5,406 पौधे
🔸️इसके साथ ही 68,297 जगहों पर रिप्लांटेशन कर क्षतिग्रस्त पौधों को बदला गया हैं।
🔸️NHAI का लक्ष्य: हरियाली के साथ विकास
NHAI रायपुर के क्षेत्रीय अधिकारी श्री प्रदीप कुमार लाल ने बताया,
“हम केवल सड़कों का निर्माण नहीं कर रहे, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वस्थ और हरा-भरा पर्यावरण भी तैयार कर रहे हैं। यह अभियान भविष्य के लिए एक निवेश हैं।”
उनके अनुसार, अब तक 2,02,959 नए पौधे और 68,297 रिप्लांटेशन के साथ कुल 2,71,253 पौधों का रोपण पूरा हो चुका हैं।












