Nexis News

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने श्रद्धेय शांताराम सर्राफ को दी भावभीनी श्रद्धांजलि, श्रद्धांजलि सभा में अनेक गणमान्यजन शामिल

संदिली सिंह,रायपुर/छत्तीसगढ़,20सितंबर2025,विशेष रिपोर्ट-Nexis News

राजधानी रायपुर के इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के सभागार में आयोजित,श्रद्धांजलि सभा में आज मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय ने श्रद्धेय शांताराम सर्राफ को श्रद्धासुमन अर्पित किए। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की,कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और शोकाकुल परिवार को दुख सहने की शक्ति प्रदान करें।

🟠 वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति

श्रद्धांजलि सभा में प्रदेश के कई वरिष्ठ नेता,जनप्रतिनिधि और गणमान्यजन उपस्थित रहे। इनमें प्रमुख रूप से –

🔸️विष्णुदेव साय – मुख्यमंत्री, छत्तीसगढ़

🔸️डॉ. रमन सिंह – विधानसभा अध्यक्ष

🔸️ रमेश बैस – पूर्व राज्यपाल

🔸️ अरुण साव – उपमुख्यमंत्री

🔸️ विजय शर्मा – उपमुख्यमंत्री

🔸️ केदार कश्यप – कैबिनेट मंत्री

🔸️ लखनलाल देवांगन – कैबिनेट मंत्री

🔸️ दयालदास बघेल – कैबिनेट मंत्री

🔸️ श्याम बिहारी जायसवाल – कैबिनेट मंत्री

🔸️ गजेन्द्र यादव – कैबिनेट मंत्री

🔸️ टंकराम वर्मा – कैबिनेट मंत्री

🔸️ लक्ष्मी रजवाड़े – कैबिनेट मंत्री

इसके अलावा बड़ी संख्या में श्रद्धालु और आम नागरिक भी इस श्रद्धांजलि सभा में शामिल हुए।

Leave a Comment

यह भी पढ़ें

error: Content is protected !!