संदिली सिंह,रायपुर/छत्तीसगढ़,20सितंबर2025,विशेष रिपोर्ट-Nexis News
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने गुरुवार को सुदर्शन चैनल के कार्यक्रम में साक्षात्कार के दौरान कहा,कि छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद को समाप्त करना, लोगों का विश्वास जीतना और विकास की दिशा में आगे बढ़ना उनकी सरकार के प्रमुख उद्देश्यों में शामिल हैं।
उन्होंने बताया,कि नियद नेल्लानार योजना के माध्यम से नक्सल प्रभावित क्षेत्रों के लोगों का जीवन स्तर सुधारने का काम किया जा रहा हैं। अब तक कई नक्सल प्रभावित गांवों को पुनः आबाद किया जा चुका हैं,और आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों को रोजगार से जोड़ा जा रहा हैं। मुख्यमंत्री ने कहा,कि सरकार का लक्ष्य 31 मार्च 2026 तक नक्सलवाद समाप्त करना हैं।
बस्तर में विकास और विश्वास की पहल
मुख्यमंत्री ने बताया,कि वनांचल में तेंदूपत्ता खरीदी सहकारी समितियों के माध्यम से की जा रही हैं। नक्सल प्रभावित लोगों को विकास की धारा में जोड़ने के लिए बस्तर ओलंपिक और बस्तर पंडुम आयोजित किए गए। बस्तर ओलंपिक में 1.65 लाख लोग शामिल हुए, जो यह दर्शाता हैं,कि लोग विकास की राह पर आगे बढ़ना चाहते हैं।
🟠विदेश यात्रा और निवेश के अवसर
मुख्यमंत्री ने अपनी हालिया जापान यात्रा के बारे में बताया, जिसमें छत्तीसगढ़ पवेलियन के माध्यम से राज्य की कला, संस्कृति और निवेश संभावनाओं को प्रदर्शित किया गया। उन्होंने कहा,कि निवेशकों को प्रदेश में उद्योग स्थापित करने के लिए आमंत्रित किया गया हैं,और उन्हें नई उद्योग नीति से अवगत कराया गया, जिसमें रोजगार सृजन को प्राथमिकता दी गई हैं।
🟠प्रदेश की प्राकृतिक संपदा और शिक्षा
मुख्यमंत्री ने कहा,कि छत्तीसगढ़ में प्राकृतिक संसाधनों और आयुर्वेदिक उत्पादों के क्षेत्र में अपार संभावनाएँ हैं। प्रदेश का लगभग 44 प्रतिशत हिस्सा वनों से आच्छादित हैं। उन्होंने बताया,कि दूरस्थ वनांचलों में भी स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार हुआ हैं और वर्तमान में 15 मेडिकल कॉलेज, IIT, NIT, IIM और नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी सहित उच्च शिक्षण संस्थानों की स्थापना की जा चुकी हैं।
🟠सामाजिक जिम्मेदारी और कानून व्यवस्था
मुख्यमंत्री ने जनता से आग्रह किया,कि गायों को लावारिस न छोड़ा जाए, क्योंकि इससे सड़क दुर्घटनाएँ होती हैं। साथ ही उन्होंने कहा,कि गोचर भूमि पर अवैध कब्जों को हटाने के लिए सरकार सख्त कार्रवाई कर रही हैं।
🟠विकसित भारत और छत्तीसगढ़ का संकल्प
मुख्यमंत्री साय ने कहा,कि 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का प्रधानमंत्री का संकल्प हैं और इसे पूरा करने में केंद्र और राज्य सरकार मिलकर कार्य कर रही हैं। उन्होंने अंजोर विजन-2047 (छत्तीसगढ़ विजन) डॉक्यूमेंट का उल्लेख किया और जनता से आह्वान किया,कि सभी मिलकर विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में सहयोग करें।












