संदिली सिंह,रायपुर/छत्तीसगढ़,20सितंबर2025,विशेष रिपोर्ट-Nexis News
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा,कि छत्तीसगढ़ में एनएचएम कर्मचारियों द्वारा हड़ताल समाप्त करने का निर्णय राज्यहित में उठाया गया सराहनीय कदम हैं।राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में छत्तीसगढ़ प्रदेश एनएचएम कर्मचारी संघ के प्रतिनिधिमंडल ने, मुख्यमंत्री से मुलाकात की और अपनी प्रमुख मांगें पूरी होने पर प्रदेशव्यापी हड़ताल वापस लेने का निर्णय साझा किया। प्रतिनिधिमंडल ने कहा,कि कल से सभी एनएचएम कर्मचारी काम पर लौटेंगे।
🟠मुख्यमंत्री का बयान
मुख्यमंत्री साय ने कहा,कि छत्तीसगढ़ सरकार हर कर्मचारी को परिवार का हिस्सा मानती हैं,और उनकी जायज़ मांगों के प्रति संवेदनशील हैं। उन्होंने कहा,कि जनता का स्वास्थ्य सर्वोच्च प्राथमिकता हैं और इस निर्णय से प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाएं और मजबूत होंगी, तथा लोगों को उत्तम और सुलभ चिकित्सा सुविधाएँ मिलेंगी।
🟠मांगों का समाधान और आगे की प्रक्रिया
🔸️एनएचएम कर्मचारी अपनी दस सूत्रीय मांगों के साथ हड़ताल पर गए थे।
🔸️राज्य सरकार ने इनमें से चार मांगों को पूरा किया।
🔸️तीन अन्य मांगों के लिए समिति गठित कर कार्यवाही प्रारंभ की गई।
🔸️संविलयन, पब्लिक हेल्थ कैडर और आरक्षण संबंधी मांगों पर भारत सरकार से निर्णय लिया जाना हैं।
🟠अन्य उपस्थित सदस्य
इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, विधायक किरण देव, तथा एनएचएम कर्मचारी संघ के सदस्य डॉ. अमित मिरी, डॉ. रविशंकर दीक्षित, पूरन दास, कौशलेश तिवारी, हेमंत सिन्हा, दिनेश चंद्र,संतोष चंदेल, प्रफुल्ल पाल, डॉ. देवकांत चतुर्वेदी सहित अन्य गणमान्यजन उपस्थित थे।












