मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जनसंपर्क विभाग की सहायक संचालक रीनू ठाकुर के निधन पर जताया गहरा शोक

संदिली सिंह,रायपुर/छत्तीसगढ़,20सितंबर2025,विशेष रिपोर्ट-Nexis News

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जनसंपर्क विभाग की सहायक संचालक रीनू ठाकुर के निधन पर गहरी संवेदना व्यक्त की हैं।मुख्यमंत्री ने कहा,कि रीनू ठाकुर अपने कर्त्तव्यपरायण, सरल और सौम्य व्यक्तित्व के लिए विभागीय परिवार में विशिष्ट स्थान रखती थीं। उनके मधुर व्यवहार और कार्य के प्रति प्रतिबद्धता ने उन्हें सभी के लिए प्रेरणास्रोत बनाया। उन्होंने हमेशा विभागीय दायित्वों का निर्वहन पूर्ण समर्पण और निष्ठा के साथ किया।

मुख्यमंत्री साय ने ईश्वर से प्रार्थना की,कि दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और शोकाकुल परिवार को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति दें।यह घटनाक्रम छत्तीसगढ़ के सरकारी और प्रशासनिक जगत में एक अपूरणीय क्षति के रूप में देखा जा रहा हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें