Nexis News

भफौली स्वास्थ्य केंद्र में भाजपा का स्वच्छता अभियान, सांसद चिंतामणि महाराज ने लिया श्रमदान

संदिली सिंह,अंबिकापुर,छत्तीसगढ़,20सितंबर2025,विशेष रिपोर्ट-Nexis Newsसेवा पखवाड़ा 2025 के अंतर्गत आज भफौली प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और मंदिर परिसर में भाजपा द्वारा व्यापक स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया। इस अभियान का नेतृत्व जिलाध्यक्ष भारत सिंह सिसोदिया ने किया, जबकि सांसद चिंतामणि महाराज ने भी भाजपा कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों के साथ श्रमदान किया।

कार्यकर्ताओं ने गड्ढे भरे, घास-झाड़ियां हटाईं, भवन की पोताई की और मंदिर परिसर की सफाई कर ध्वज फहराए। सांसद चिंतामणि महाराज ने कहा,कि यह अभियान सिर्फ सफाई नहीं, बल्कि स्वास्थ्य और जनकल्याण का प्रतीक हैं।जिलाध्यक्ष भारत सिंह सिसोदिया ने कहा, “प्रधानमंत्री मोदी जी का ‘सेवा ही संगठन’ का मंत्र आज भफौली स्वास्थ्य केंद्र में दिखाई दिया। स्वच्छता स्वस्थ समाज और स्वस्थ भारत की नींव हैं।”

कार्यक्रम के बाद सभी कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने सामूहिक भोजन किया और सामाजिक एकजुटता का परिचय दिया। स्वास्थ्य केंद्र और मंदिर परिसर अब ग्रामीणों के लिए प्रेरणा का केंद्र बन गए हैं।🟠मुख्य उपस्थित

🔸️ज़िला पंचायत अध्यक्ष – नीरूपा सिंह

🔸️ज़िला पंचायत सदस्य – दिव्या सिंह सिसोदिया

🔸️सभापति – हरमिन्दर सिंह

🔸️जिलाउपाध्यक्ष – अम्बिकेश केशरी

🔸️अन्य प्रमुख कार्यकर्ता : विनोद हर्ष, निलेश सिंह, गोल्डी बिहाड़े, जन्मेजय मिश्रा, मनीष सिंह, इंदर भगत, विजय व्यापारी, विद्यानंद मिश्रा, रुपेश दुबे, संतोष दास, संतोष जायसवाल, मनोज कंसारी, कमलेश तिवारी, निश्चल प्रताप सिंह, मनोज गुप्ता, रिंकू वर्मा, अनिल तिवारी, अभिषेक सिंह देव, अजय प्रताप सिंह, गौतम विश्वकर्मा, रमेश जायसवाल, अनामिका सिंह, सोनिका सोनपाकर, राजू पाण्डेय, शशिकांत जायसवाल, निरंजन राय, अवधेश सोनकर, नकुल सोनकर, सालेम करकेट्टा, रविकांत उराव, नीलम रजवाड़े, जतिन परमार, संजय पाण्डेय, अजय सोनी, मयंक जायसवाल, अनीस सिंह, निशांत सिंह, सीमा कश्यप, इंदु नेताम, मार्कण्डेय तिवारी, किसन केशरी, दीपक सोनी, धर्मेंद्र जायसवाल, भूपेंद्र सिंह, जगजीवन राम, सतीश शर्मा, विकास सोनी, रूपा गुप्ता, काशी केशरी, मनोज प्रसाद, अंजय गुप्ता, पुष्पेंद्र शर्मा, नईहर साय, रुपदेव पैकरा, जफ़र खान, अरुण तिवारी, सत्यम सिंह, शम्भू सोनी, रंजीत चौबे

 

Leave a Comment

यह भी पढ़ें

error: Content is protected !!