संदिली सिंह,नारायणपुर/छत्तीसगढ़,22सितंबर2025,विशेष रिपोर्ट-Nexis News
छत्तीसगढ़ के नारायणपुर ज़िले के अबूझमाड़ क्षेत्र में नक्सलवाद के खिलाफ लड़ाई में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली हैं। सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में दो कुख्यात इनामी नक्सली ढेर हो गए, जिन पर 40-40 लाख रुपये का इनाम घोषित था। इस सफलता के बाद राज्य में नक्सलवाद के खिलाफ अभियान को एक नई गति मिली हैं।
🟠मुख्यमंत्री साय ने जताया विश्वास
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस अभियान की सराहना करते हुए कहा,कि यह उपलब्धि न केवल छत्तीसगढ़ बल्कि पूरे देश के लिए नक्सलवाद के अंत की दिशा में एक निर्णायक पड़ाव हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा:
“अबूझमाड़ में मिली यह सफलता नक्सलवाद के खात्मे की लड़ाई में ऐतिहासिक हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के विज़न और माननीय केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह जी के नेतृत्व में हम इस दिशा में तेज़ी से आगे बढ़ रहे हैं। मुझे विश्वास हैं,कि मार्च 2026 तक नक्सलमुक्त भारत का सपना साकार होगा।”
🟠सुरक्षाबलों की बहादुरी को सलाम
मुख्यमंत्री साय ने इस अभियान में शामिल सभी सुरक्षाबलों और जवानों को बधाई दी। उन्होंने कहा,कि उनकी बहादुरी, समर्पण और कड़ी मेहनत के कारण ही आज छत्तीसगढ़ शांति, सुरक्षा और विकास की नई ऊंचाइयों की ओर बढ़ रहा हैं।उन्होंने यह भी कहा, कि नक्सलवाद से प्रभावित इलाकों में तेज़ी से विकास कार्य किए जा रहे हैं, जिससे आने वाले समय में सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य और रोज़गार जैसी बुनियादी सुविधाएं लोगों तक आसानी से पहुंच सकेंगी।
🟠अबूझमाड़ क्यों हैं अहम
अबूझमाड़ क्षेत्र लंबे समय से नक्सलियों का गढ़ माना जाता रहा हैं। दुर्गम भौगोलिक स्थिति और घने जंगलों के कारण यह इलाका सुरक्षाबलों के लिए चुनौतीपूर्ण रहा हैं। लेकिन बीते कुछ वर्षों में लगातार हो रही सर्जिकल कार्रवाइयों ने नक्सलियों की कमर तोड़ दी हैं।
🟠मुख्य उपलब्धियां
🔸️अबूझमाड़ मुठभेड़ में दो इनामी नक्सली ढेर
🔸️प्रत्येक पर 40-40 लाख रुपये का इनाम घोषित
🔸️मुख्यमंत्री ने सुरक्षाबलों की बहादुरी को सराहा
🔸️मार्च 2026 तक नक्सलमुक्त भारत का सपना साकार होने की उम्मीद












