Nexis News

धमतरी के कुरूद विधानसभा क्षेत्र को मिला विकास का महा-उपहार

संदिली सिंह,धमतरी/छत्तीसगढ़,23सितंबर2025,विशेष रिपोर्ट-Nexis News धमतरी जिले के मगरलोड विकासखंड के ग्राम करेली बड़ी में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने,आज एक ऐतिहासिक दिन का आयोजन किया। उन्होंने कुल 245.80 करोड़ रुपये के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया, जो जिले के ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में सामाजिक, आर्थिक और शैक्षणिक विकास की दिशा में मील का पत्थर साबित होंगे।

मुख्यमंत्री साय ने इस अवसर पर राज्य स्तरीय महतारी सदन शुभारंभ कार्यक्रम में 51 महतारी सदनों का लोकार्पण किया। उन्होंने कुरूद विधानसभा क्षेत्र के लिए कुल 77 कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण किया। ये सभी विकास कार्य महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, सिंचाई, सड़क, पेयजल, उद्योग, विज्ञान, पर्यटन और सामाजिक विकास के विविध क्षेत्रों में जिले को नई दिशा देंगे।

🟠महिला सशक्तिकरण – महतारी सदन योजना

महतारी सदन योजना के तहत 51 भवनों का लोकार्पण किया गया। इन भवनों की कुल लागत लगभग 2.10 करोड़ रुपये हैं। मुख्यमंत्री ने कहा,कि ये भवन महिलाओं के लिए सम्मान और आत्मनिर्भरता के नए केंद्र बनेंगे। महतारी सदन महिलाओं की शक्ति और सामर्थ्य को समाज में नई पहचान देंगे और स्व-सहायता समूहों, सिलाई-कढ़ाई, हस्तशिल्प, कृषि आधारित प्रशिक्षण और डिजिटल साक्षरता जैसे कार्यक्रमों के माध्यम से उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाएंगे।

🟠औद्योगिक विकास और रोजगार

मुख्यमंत्री ने ग्राम करेली बड़ी और भालूझूलन में औद्योगिक क्षेत्रों के लिए 16.61 करोड़ रुपये की लागत से आधारभूत ढांचे का भूमिपूजन किया। इसके अलावा, जी-जामगांव औद्योगिक क्षेत्र में 6 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित संरचनाओं का लोकार्पण किया। इस पहल से जिले में औद्योगिक विकास और रोजगार के नए अवसर खुलेंगे।

🟠शिक्षा और कौशल विकास

साय ने शिक्षा और कौशल विकास के लिए कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया। इनमें शामिल हैं:

🔸️आईटीआई भवन, शासकीय पॉलीटेक्निक और लाइवलीहुड कॉलेज भवन – 27.67 करोड़ रुपये की लागत से शिलान्यास।

🔸️कृषि महाविद्यालय भवन और छात्रावास – 7.53 करोड़ रुपये की लागत से लोकार्पण।

🔸️ये संस्थान युवाओं को उच्च शिक्षा और कौशल विकास के क्षेत्र में नए अवसर प्रदान करेंगे।

🟠सड़क और अधोसंरचना

धमतरी जिले में 9 सड़कों के निर्माण और सुधार कार्यों का शिलान्यास किया गया, जिन पर कुल 119.79 करोड़ रुपये खर्च होंगे। मुख्यमंत्री ने गौरव पथ योजना के तहत 1.70 करोड़ रुपये से बने गातापार और बकली मार्ग का लोकार्पण भी किया। इन सड़कों से ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर कनेक्टिविटी और आवागमन की सुविधा सुनिश्चित होगी।

🟠स्वास्थ्य सुविधाएँ

मुख्यमंत्री ने भेण्ड्री प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का लोकार्पण किया, जिसकी लागत 75 लाख रुपये हैं। इससे ग्रामीण अंचलों तक गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएँ पहुँचेंगी।

🟠पेयजल और सिंचाई सुविधाएँ

🔸️जल जीवन मिशन के तहत 39 कार्यों का लोकार्पण – 30 करोड़ रुपये की लागत।

🔸️कोडेबोड़ सूक्ष्म सिंचाई योजना – 26.37 करोड़ रुपये की लागत।

🔸️महानदी नहर क्रॉस रेग्युलेटर निर्माण – 4.29 करोड़ रुपये का भूमिपूजन।

🔸️इन परियोजनाओं से किसानों को बेहतर सिंचाई सुविधा और ग्रामीणों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध होगा।

🟠विज्ञान और पर्यटन

मुख्यमंत्री ने गंगरेल में साइंस पार्क के शिलान्यास का उद्घाटन किया। इस पार्क के बनने से बच्चों और युवाओं में वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित होगा और पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।

🟠सामाजिक विकास

मुख्यमंत्री ने कंवर समाज भवन (मधुबन धाम, राकांडीह) की आधारशिला रखी, जिसकी लागत 50 लाख रुपये है। यह भवन सामुदायिक विकास को नई ऊर्जा देगा और सामाजिक गतिविधियों के केंद्र के रूप में कार्य करेगा।

🟠समग्र प्रभाव

इन सभी विकास कार्यों से कुरूद विधानसभा क्षेत्र में आधारभूत संरचना मजबूत होगी। साथ ही सामाजिक, शैक्षणिक, औद्योगिक और कृषि क्षेत्रों में नए अवसर सृजित होंगे। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि यह दिन जिले की प्रगति और जनकल्याण की दिशा में मील का पत्थर हैं।

Leave a Comment

यह भी पढ़ें

error: Content is protected !!