Nexis News

महाराजा अग्रसेन जयंती पर चंद्रपुर अग्रवाल समाज ने निकाली भव्य शोभायात्रा

संदिली सिंह,चंद्रपुर/छत्तीसगढ़,23सितंबर2025,विशेष रिपोर्ट-Nexis News

नगर पंचायत चंद्रपुर में सोमवार को महाराजा अग्रसेन जयंती के अवसर पर अग्रवाल समाज ने भव्य शोभायात्रा और सांस्कृतिक-सामाजिक कार्यक्रमों का आयोजन किया। यह कार्यक्रम अग्रसेन भवन प्रांगण से शुरू होकर विभिन्न मोहल्लों से होकर पुनः अग्रसेन भवन में समापन हुआ।शोभायात्रा में बच्चों, युवाओं और महिलाओं की सक्रिय भागीदारी ने इसे और भी जीवंत बना दिया। ढोल-नगाड़ों, बैंड की धुनों और जयघोष के बीच श्रद्धालुओं ने महाराजा अग्रसेन के आदर्शों का प्रसार किया।

🟠समारोह की मुख्य गतिविधियाँ

🔸️कार्यक्रम का शुभारंभ ध्वजारोहण से हुआ।

🔸️समाजजनों ने महाराजा अग्रसेन की प्रतिमा पर पूजा-अर्चना, आरती और माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए।

🔸️बच्चों, महिलाओं और वरिष्ठजनों ने सक्रिय भागीदारी कर सांस्कृतिक कार्यक्रमों और खेलकूद प्रतियोगिताओं में सहभागिता की।

🔸️प्रतियोगिताओं और सामूहिक गतिविधियों के माध्यम से समाजसेवा, भाईचारा और एकजुटता का संदेश भी दिया गया।

समारोह के दौरान समाज के वरिष्ठ सदस्य लक्ष्मीचरण अग्रवाल ने कहा,कि महाराजा अग्रसेन ने जीवनभर समाज सेवा, परोपकार और एकता का संदेश दिया। उनका आदर्श आज भी समाज को मार्गदर्शन प्रदान करता हैं।

🟠मुख्य अतिथि एवं गणमान्यजन

समारोह में मनीष अग्रवाल (दर्री जमनीपाली) मुख्य अतिथि रहे। इसके अलावा कार्यक्रम में समाज के गणमान्यजन उपस्थित रहे जिनमें राधेश्याम अग्रवाल, लक्ष्मीचरण अग्रवाल, शरद अग्रवाल, किशोर अग्रवाल, मोहन केडिया, दीनदयाल अग्रवाल, जुगल अग्रवाल, सत्यनारायण अग्रवाल, लक्की अग्रवाल, जेकी अग्रवाल, शुभम अग्रवाल, सुमीत अग्रवाल, योगेश, रानू अग्रवाल, प्रभात अग्रवाल, रवि, सौरव, मारवाड़ी युवा मंच और अखिलभारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन शामिल थे।समारोह ने समाज में भाईचारे, एकजुटता और पारंपरिक संस्कृति को जीवंत रखा।

Leave a Comment

यह भी पढ़ें

error: Content is protected !!