संदिली सिंह,रायपुर/छत्तीसगढ़,23सितंबर2025,विशेष रिपोर्ट-Nexis News
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने धमतरी जिले के कुरूद विधानसभा क्षेत्र, ग्राम करेली बड़ी में प्रदेश स्तरीय महतारी सदन लोकार्पण समारोह में 51 महतारी सदनों का वर्चुअल शुभारंभ किया। कार्यक्रम में उन्होंने ग्राम संपदा एप, मनरेगा पोर्टल, ‘लखपति दीदी/महतारी सदन’ और ‘माँ अभियान’ पुस्तिका का विमोचन भी किया।
मुख्यमंत्री ने महिलाओं को सिलाई-कढ़ाई, सब्जी उत्पादन और स्वरोजगार प्रशिक्षण जैसी गतिविधियों के लिए महतारी सदनों का उपयोग करने की प्रेरणा दी। उन्होंने प्रदेश में 83 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों की घोषणा की, जिसमें करेली बड़ी में महाविद्यालय, जी. जामगांव में नवीन आईटीआई, नगर पंचायत कुरूद का दर्जा और जल-सिंचाई योजनाएँ शामिल हैं।
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, प्रभारी मंत्री टंकराम वर्मा, सांसद रूपकुमारी चौधरी और अन्य गणमान्यजन वर्चुअल रूप से कार्यक्रम में जुड़े। लगभग दो लाख महिलाओं ने इस कार्यक्रम में वर्चुअल भागीदारी की।












