Nexis News

जीएसटी सुधार से बढ़ी आर्थिक गति, स्थानीय रोजगार को मिलेगा बड़ा फायदा – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

संदिली सिंह,रायपुर/छत्तीसगढ़,23सितंबर2025,विशेष रिपोर्ट-Nexis News नवरात्रि पर्व के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर के एम.जी. रोड और आसपास के प्रमुख बाजारों का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने व्यापारियों और उपभोक्ताओं से संवाद कर जीएसटी 2.0 के लाभ का जायजा लिया।मुख्यमंत्री ने कहा,कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में लागू जीएसटी सुधार से कर प्रणाली में पारदर्शिता और सरलता आई हैं। इससे न केवल व्यापारियों को लाभ होगा बल्कि उपभोक्ताओं की जेब में भी प्रत्यक्ष बचत होगी।

🟠बाजार भ्रमण और उत्सव का माहौल

साय ने जयस्तंभ चौक से महात्मा गांधी मार्ग होते हुए, गुरुनानक चौक तक पैदल भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने दुकानों में जीएसटी बचत उत्सव के स्टीकर लगाए और स्थानीय दुकानदारों एवं ग्राहकों से बातचीत की।व्यापारी संगठनों और नागरिकों ने उनका उत्साहपूर्ण स्वागत किया। चैम्बर ऑफ कॉमर्स और पार्टी पदाधिकारियों ने भी स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने शारदा चौक स्थित शंकर हनुमान मंदिर में दर्शन कर अपनी यात्रा शुरू की।🟠व्यापारियों और ग्राहकों के अनुभव

ऋचा ठाकुर, समता कॉलोनी निवासी, ने बताया कि जीएसटी कटौती से उनके हॉस्टल के लिए खरीदे गए 5 एसी पर कुल 25,000 रुपये की बचत हुई।मोहन नेभानी, एम.एस. ट्रेडर्स के प्रोप्राइटर, ने कहा कि बचत उत्सव के दौरान ग्राहकों की खरीददारी बढ़ी हैं,और हर सामान पर 1,000 से 2,000 रुपये तक की बचत हो रही हैं।मुख्यमंत्री ने इलेक्ट्रॉनिक्स, बच्चों के सामान और घरेलू सामग्री की दुकानों का दौरा कर उपभोक्ताओं को हुई सस्ती दरों और सीधे लाभ का जायजा लिया।🟠उद्योग और रोजगार पर असर

वंदना इस्पात कार्यालय में उद्योग जगत के प्रतिनिधियों ने बताया,कि नई कर व्यवस्था से स्टील उत्पादन पर प्रति टन लगभग 600 रुपये की बचत हो रही हैं।मुख्यमंत्री ने कहा कि इससे उद्योगों में विकास और रोजगार की नई संभावनाएँ पैदा होंगी।

🔸️जीएसटी सुधार के प्रमुख लाभ

🔸️केवल दो स्लैब रह गए हैं।

🔸️आवश्यक वस्तुएँ जैसे साबुन, टूथपेस्ट, साइकिल, रसोई सामग्री अब केवल 5% कर पर।

🔸️ब्रेड, दूध, पैक्ड नमकीन और चना करमुक्त।

🔸️स्वास्थ्य और जीवन बीमा पर कर हटने से उपभोक्ताओं को 4,500 से 10,000 रुपये सालाना तक की बचत।

🔸️स्टील और अन्य उद्योगों में लागत घटने से स्थानीय रोजगार और निवेश में वृद्धि।

🟠मुख्यमंत्री का संदेश

साय ने सभी उद्यमियों और नागरिकों से आग्रह किया कि वे स्थानीय उत्पादन को बढ़ावा दें और गर्व से कहें:

“मैं स्वदेशी खरीदता हूँ और स्वदेशी बेचता हूँ।”उन्होंने कहा कि यह कदम भारत के आर्थिक भविष्य को नई ऊँचाइयों तक ले जाने वाला हैं।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री केदार कश्यप, विधायक पुरंदर मिश्रा, मोती लाल साहू, नान के अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव, विभिन्न व्यापारी संगठन और गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

Leave a Comment

यह भी पढ़ें

error: Content is protected !!