Nexis News

मनरेगा दर्पण का शुभारंभ : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दिया डिजिटल पारदर्शिता को नया आयाम

संदिली सिंह,धमतरी/छत्तीसगढ़,24सितंबर2025,विशेष रिपोर्ट-Nexis News

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने धमतरी जिले के करेली बड़ी गांव में आयोजित,राज्य स्तरीय महतारी सदन लोकार्पण कार्यक्रम के दौरान मनरेगा दर्पण नागरिक सूचना पटल का विधिवत शुभारंभ किया। इस अभिनव पहल से अब छत्तीसगढ़ के ग्रामीण क्यूआर कोड स्कैन कर अपने क्षेत्र में पिछले तीन वर्षों में हुए मनरेगा कार्यों की पूरी जानकारी आसानी से प्राप्त कर सकेंगे।मुख्यमंत्री साय ने कहा, “मनरेगा दर्पण पारदर्शिता और जवाबदेही की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा। यह पहल ग्रामीणों को योजनाओं से सीधे जोड़ते हुए डिजिटल सशक्तिकरण और सुशासन का नया अध्याय लिखेगी।”

🟠डिजिटल क्रांति से ग्रामीणों को मिलेगी पूरी जानकारी

हर ग्राम पंचायत में लगाए गए नागरिक सूचना पटल पर, क्यूआर कोड स्कैन कर कोई भी व्यक्ति अपने इलाके में स्वीकृत कार्यों, व्यय और प्रगति रिपोर्ट की जानकारी रियल टाइम में देख सकेगा।फाइलों और दस्तावेजों पर निर्भरता खत्म होगी, क्योंकि सारी जानकारी अब मोबाइल पर उपलब्ध होगी।पारदर्शी व्यवस्था से भ्रष्टाचार पर अंकुश लगेगा और ग्रामीण खुद निगरानी कर पाएंगे।

🟠जनभागीदारी और पारदर्शिता की ओर कदम

पोर्टल और सूचना पटल के माध्यम से डिजिटल रूप में, सभी रिकॉर्ड सुरक्षित रहेंगे और समय-समय पर अपडेट किए जाएंगे। इससे न केवल अनावश्यक भ्रम की स्थिति समाप्त होगी, बल्कि योजनाओं में जनभागीदारी और पारदर्शिता भी बढ़ेगी।

🟠कार्यक्रम में प्रमुख उपस्थिति

🔸️मुख्यमंत्री – विष्णु देव साय

🔸️पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री – विजय शर्मा

🔸️राजस्व मंत्री – टंकराम वर्मा

🔸️सांसद – रूप कुमारी चौधरी

🔸️विधायक – अजय चन्द्राकर

🔸️सचिव – निहारिका बारिक,सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण और जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद थे।

Leave a Comment

यह भी पढ़ें

error: Content is protected !!