Nexis News

छत्तीसगढ़ में महिला स्वास्थ्य सम्मेलन दिवस का भव्य आयोजन : स्वास्थ्य और पोषण में महिलाओं ने लिया सक्रिय भाग

संदिली सिंह,रायपुर/छत्तीसगढ़,24सितंबर2025,विशेष रिपोर्ट-Nexis News

‘स्वस्थ नारी – सशक्त परिवार’ अभियान के तहत पूरे छत्तीसगढ़ में,महिला स्वास्थ्य सम्मेलन दिवस का राज्यस्तरीय आयोजन बड़े उत्साह और व्यापक सहभागिता के साथ संपन्न हुआ। इस आयोजन का उद्देश्य महिलाओं को स्वास्थ्य, पोषण, स्वच्छता और मातृत्व संबंधी समग्र सेवाएं प्रदान करना और उन्हें जागरूक एवं आत्मनिर्भर बनाना था।राज्य के सुदूर ग्रामीण अंचलों से लेकर नगरीय क्षेत्रों तक फैले इस कार्यक्रम में हजारों महिलाओं ने सक्रिय भागीदारी निभाई। स्वास्थ्य जांच शिविरों, टीकाकरण सत्रों, पोषण संवादों और जनजागरूकता गतिविधियों में महिलाओं की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।

🟠आयोजन की प्रमुख गतिविधियाँ

🔸️VHSND (Village Health Sanitation and Nutrition Day) सत्र:

स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने महिलाओं की हीमोग्लोबिन, रक्तचाप और शर्करा स्तर की जांच की।

🔸️गर्भवती महिलाओं के लिए सेवाएँ:

1,889 गर्भवती महिलाओं को आवश्यक टीकाकरण, पोषण परामर्श, आयरन और कैल्शियम की खुराक प्रदान की गई।

🔸️किशोरी बालिकाओं के लिए जागरूकता:

मासिक धर्म स्वच्छता, सेनेटरी नैपकिन के प्रयोग और संक्रमण से बचाव के उपायों की विस्तृत जानकारी दी गई।

🔸️पोषण और स्वास्थ्य शिक्षा:

संतुलित आहार, स्वच्छ जल, नियमित जांच और व्यायाम के माध्यम से रोगों की रोकथाम के उपाय बताए गए।

🟠प्राप्त आंकड़े:

🔸️6,447 शिशुओं की स्वास्थ्य जांच

🔸️23,000 से अधिक टीकाकरण

🔸️बड़ी संख्या में किशोरी बालिकाओं को मासिक धर्म प्रबंधन पर प्रशिक्षण

🟠आगामी योजनाएँ

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के अनुसार, आगामी सप्ताह तक सभी जिलों में स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जाएंगे। इन शिविरों में विशेष रूप से हाई-रिस्क प्रेगनेंसी, कुपोषण और अन्य जटिल स्वास्थ्य स्थितियों से ग्रस्त महिलाओं की गहन जांच की जाएगी।

🟠महत्व

यह कार्यक्रम केवल चिकित्सकीय सेवाओं तक सीमित नहीं हैं। यह महिलाओं को उनके स्वास्थ्य अधिकार, पोषण और आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित करता हैं। सामाजिक सशक्तिकरण के साथ स्वास्थ्य सेवाओं को जोड़ते हुए,यह पहल छत्तीसगढ़ की महिलाओं के समग्र विकास में एक सशक्त कदम साबित हो रही हैं।

Leave a Comment

यह भी पढ़ें

error: Content is protected !!