Nexis News

वाड्रफनगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई : मोबाइल चोरी के दो आरोपी गिरफ्तार,चोरी का माल बरामद

संदिली सिंह,बलरामपुर/छत्तीसगढ़,24सितंबर2025,विशेष रिपोर्ट-Nexis News

वाड्रफनगर थाना बसंतपुर पुलिस ने मोबाइल चोरी के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया हैं। चोरी किया गया मोबाइल और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी बरामद कर ली गई। यह कार्रवाई पुलिस की त्वरित और कुशल निगरानी का नतीजा हैं।

🟠मामला

23 सितम्बर 2025 को पानसरा निवासी अभिलाष पटेल ने चौकी वाड्रफनगर थाना में शिकायत दर्ज कराई,कि सुबह लगभग 7:00 बजे दो युवक उनकी दुकान पर पेट्रोल डलवाने आए। पेट्रोल डलवाने के बाद दोनों युवक अचानक चले गए और तब पता चला कि उनके काउंटर पर रखा मोबाइल फोन गायब हैं। अभिलाष पटेल ने स्पष्ट किया,कि उसे संदेह हैं,कि यह चोरी अटल गहरवारिया और आसिम खान ने की हैं।

पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर अपराध क्रमांक 177/25 धारा 303(2), 3(5) BNS के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की।

🟠गिरफ्तार आरोपी

🔸️अटल गहरवारिया, उम्र 20 वर्ष, निवासी परसडीहा

🔸️आसिम खान, उम्र 20 वर्ष, निवासी बरती कला

जांच के दौरान दोनों आरोपियों को चौकी में बुलाया गया। पूछताछ के दौरान उन्होंने चोरी करना स्वीकार किया और चोरी किया हुआ मोबाइल तथा घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद कर दी गई।

🟠पुलिस कार्रवाई और परिणाम

चोरी किया हुआ मोबाइल फोन और मोटरसाइकिल बरामद किया गया।दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर माननीय जेएमएफसी न्यायालय वाड्रफनगर में पेश किया गया,न्यायालय ने आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेजने का आदेश दिया।इस पूरे मामले में चौकी प्रभारी उप निरीक्षक धीरेंद्र तिवारी, प्रधान आरक्षक पैतूसा तिर्की, आरक्षक गोपाल राम और आरक्षक देव कुमार का सराहनीय योगदान रहा।पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई ने यह स्पष्ट किया,कि अपराधियों के लिए कानून की पकड़ मजबूत और तेज हैं।

यह घटना वाड्रफनगर क्षेत्र में बढ़ती चोरी की घटनाओं के बीच पुलिस की सजगता और त्वरित कार्रवाई का उदाहरण हैं। स्थानीय लोगों ने पुलिस की इस सफलता की सराहना की हैं,और उम्मीद जताई हैं,कि इस तरह की घटनाओं पर आगे भी कड़ी निगरानी रखी जाएगी।

Leave a Comment

यह भी पढ़ें

error: Content is protected !!