संदिली सिंह,रायपुर/छत्तीसगढ़,24सितंबर2025,विशेष रिपोर्ट-Nexis News
राजधानी रायपुर में आयोजित राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) राज्य स्तरीय स्थापना दिवस एवं सम्मान समारोह में,मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा,कि व्यक्तिगत स्वार्थ से ऊपर उठकर किया गया हर कार्य सेवा और राष्ट्र निर्माण का कार्य होता हैं।मुख्यमंत्री ने एनएसएस के उत्कृष्ट स्वयंसेवकों को सम्मानित किया और उन्हें राष्ट्रसेवा में निरंतर योगदान देने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने यह भी बताया,कि देशभर में 4 लाख से अधिक विद्यार्थी स्वयंसेवक के रूप में कार्यरत हैं, जबकि छत्तीसगढ़ में एक लाख से अधिक युवा सक्रिय रूप से समाज सेवा में लगे हैं।
🟠समारोह की मुख्य बातें
मुख्यमंत्री ने कहा,कि स्वतंत्रता संग्राम के समय सहयोग करना राष्ट्रसेवा था,और आज यह सामाजिक,आर्थिक और सांस्कृतिक विकास में योगदान देने के रूप में परिभाषित हैं।उन्होंने उदाहरण देते हुए बताया,कि पेड़ लगाना, किसी की मदद करना, शिक्षा में सहयोग देना या अस्पताल पहुँचाना — सभी राष्ट्रसेवा के रूप हैं।स्वयंसेवकों से कहा, गया कि वे शिक्षा के प्रचार-प्रसार में योगदान दें ताकि कोई भी युवा शिक्षा से वंचित न रहे।
🟠सरकार की पहल
🔸️मुख्यमंत्री ने बताया,कि नई औद्योगिक नीति के तहत उद्योगों में रोजगार देने वाले उद्यमियों को सुविधाएँ दी जा रही हैं।
🔸️पिछले 10 महीनों में लगभग 7.5 लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं,जिससे राज्य में बड़े पैमाने पर रोजगार सृजित होंगे।
🟠उच्च शिक्षा मंत्री का संदेश
🔸️उच्च शिक्षा मंत्री टंकराम वर्मा ने कहा,कि सेवा केवल दूसरों की मदद करना ही नहीं, बल्कि यह चरित्र, सोच और जिम्मेदारी को आकार देने का माध्यम हैं।
🔸️एनएसएस स्वयंसेवकों की सक्रियता ने स्वच्छ भारत अभियान, आपदा प्रबंधन, पर्यावरण संरक्षण और स्वास्थ्य जैसे क्षेत्रों में महत्वपूर्ण योगदान दिया हैं।
🟠अन्य मुख्य गतिविधियाँ
🔸️राष्ट्रीय सेवा योजना की पत्रिका ‘समर्पण’ और विकसित भारत क्विज कार्यक्रम के पोस्टर का विमोचन।
🔸️उत्कृष्ट कार्य कर रही संस्थाओं, अधिकारियों और स्वयंसेवकों को सम्मानित।
🟠कार्यक्रम में प्रमुख उपस्थिति
🔸️मुख्यमंत्री – विष्णुदेव साय
🔸️उच्च शिक्षा मंत्री – टंकराम वर्मा
🔸️सीएसआईडीसी अध्यक्ष – राजीव अग्रवाल
🔸️सचिव उच्च शिक्षा – डॉ. एस. भारतीदासन
🔸️आयुक्त उच्च शिक्षा – संतोष कुमार देवांगन
🔸️एनएसएस उप कार्यक्रम सलाहकार – डॉ. अशोक कुमार श्रोती
🔸️राज्य एनएसएस अधिकारी – डॉ. नीता बाजपेयी,सभी जिलों के एनएसएस कार्यक्रम समन्वयक और प्रदेशभर से आए स्वयंसेवक












