संदिली सिंह,रायपुर/छत्तीसगढ़,24सितंबर2025,विशेष रिपोर्ट-Nexis News
राजधानी रायपुर के शुभम “के मार्ट” में रोजमर्रा का सामान खरीद रहे लोगों के लिए,आज का दिन यादगार बन गया। जीएसटी बचत उत्सव के तहत प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जनभावनाओं से रूबरू होने और जीएसटी सुधार का असर देखने मार्ट पहुंचे।मुख्यमंत्री ने खुद ग्राहक बनकर 1,645 रुपये के घरेलू सामान की खरीदारी की और UPI के माध्यम से भुगतान किया। इस दौरान उन्होंने खरीदारी कर रहे लोगों से बातचीत की और जीएसटी दरों में कटौती से घरेलू सामान की कीमतों में आए बदलाव के बारे में जाना।
🟠जनता की प्रतिक्रिया
🔸️रिटायर्ड एयरफोर्स अधिकारी टी.पी. सिंह:
“पहले 30 दिन का राशन जितने पैसों में लेते थे, अब उन्हीं पैसों में 40 दिन से अधिक का राशन ले पा रहे हैं। प्रधानमंत्री मोदी का यह निर्णय ऐतिहासिक हैं।”
🔸️लद्दाराम नैनवानी:
स्टेशनरी पर पहले 12% टैक्स लगता था, अब शून्य। बच्चों की सालाना स्टेशनरी में लगभग 240 रुपये की बचत।
🔸️मुरलीधर
केवल 4 ज़रूरी सामान खरीदने आए थे, लेकिन जीएसटी में कटौती देखकर 4 गुना अधिक समान खरीद लिया।
🔸️देवांगन दंपति:
मासिक बजट में 10% की कमी महसूस की।
🔸️सविता मौर्य और अनीता साकार:
नवरात्रि कन्या भोज के लिए श्रृंगार सामग्री खरीदते समय कम दाम देखकर बजट से ज्यादा खरीदारी का लाभ लिया।
🟠मुख्यमंत्री का संदेश
मुख्यमंत्री साय ने कहा,कि “जीएसटी सुधार केवल कागज पर नहीं, बल्कि हर परिवार की ज़िंदगी में दिखाई देने वाला बदलाव हैं।”उन्होंने लोगों से व्यक्तिगत बातचीत कर नई कीमतों और बचत का असर जाना।स्वदेशी उत्पादों का समर्थन करने का आग्रह किया।सभी वर्गों से कहा,कि जीएसटी सुधार से आम जनता को वास्तविक लाभ मिल रहा हैं।
🟠बाजार में प्रभाव
🔸️जीएसटी दरों में ऐतिहासिक कटौती से रोजमर्रा की सामग्रियाँ सस्ती हुईं।
🔸️त्योहारी सीजन में बाजारों में खरीदारी की रौनक बढ़ी।
🔸️नई कीमतें हर उत्पाद पर स्पष्ट रूप से प्राइस टैग पर प्रदर्शित।












