संदिली सिंह,रायपुर/छत्तीसगढ़,24सितंबर2025,विशेष रिपोर्ट-Nexis News
छत्तीसगढ़ में जीएसटी दरों में कटौती का लाभ सीधे आम जनता तक पहुँचाने के लिए राज्य सरकार ने विशेष अभियान शुरू किया हैं। इस अवसर पर वित्त मंत्री ओ. पी. चौधरी ने राजधानी के विभिन्न बाजारों का दौरा कर दुकानदारों और उपभोक्ताओं से संवाद किया। इस दौरान विधायक अनुज शर्मा भी उपस्थित रहे।
🟠वित्त मंत्री ने कहा
जीएसटी सुधारों का असर सीधे जनता तक पहुँचना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता हैं।राज्य जीएसटी विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया गया हैं,कि वे प्रत्येक बाजार का नियमित भ्रमण करें और कटौती का लाभ केवल कागज़ों तक सीमित न होकर उपभोक्ताओं की जेब तक पहुँचे।छत्तीसगढ़ शासन का दृढ़ संकल्प हैं,कि जीएसटी दरों के सरलीकरण और कटौती से आम जनता को सीधा लाभ मिले और आवश्यक वस्तुएँ किफायती दामों पर उपलब्ध हों।
🟠‘जीएसटी बचत उत्सव’ की मुख्य बातें
🔸️22 सितंबर 2025 से नवरात्रि के पावन अवसर पर ‘जीएसटी बचत उत्सव’ की शुरुआत की गई।
🔸️इसमें हेयर ऑयल, साबुन, शैम्पू, इलेक्ट्रिकल एवं इलेक्ट्रॉनिक सामान, साइकिल, छोटी कारें, एयर कंडीशनर, टीवी, ट्रैक्टर जैसी घरेलू और महत्वपूर्ण वस्तुएँ शामिल हैं।
🔸️अभियान का मुख्य उद्देश्य हैं,उपभोक्ताओं को वास्तविक राहत देना और उनके जीवन स्तर में सुधार लाना।
🟠अधिकारियों और व्यापारी बंधुओं के लिए निर्देश
🔸️बाजारों में भ्रमण के दौरान व्यापारी बंधुओं को दर में कमी की पूरी जानकारी देना।
🔸️उपभोक्ताओं से सीधा संवाद स्थापित करना और समझाना कि वस्तुओं के दाम घटे हैं।
🔸️यह सुनिश्चित करना कि जीएसटी सुधार का लाभ हर घर तक पहुंचे।
🟠वित्त मंत्री का संदेश
वित्त मंत्री चौधरी ने कहा,कि “जीएसटी बचत उत्सव केवल औपचारिक पहल नहीं, बल्कि यह जनसामान्य के जीवन स्तर को सुधारने का ठोस प्रयास हैं। यह पहल राज्य की अर्थव्यवस्था को गति देगी, उपभोक्ताओं का विश्वास बढ़ाएगी और व्यापार को भी प्रोत्साहित करेगी।”
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 15 अगस्त को लाल किले से राष्ट्र को संबोधित करते हुए,जीएसटी दरों में कटौती और सरलीकरण की घोषणा की।
इसके पश्चात् जीएसटी कौंसिल की 56वीं बैठक में लिए गए निर्णय के अनुसार 22 सितंबर 2025 से ये प्रावधान पूरे देश में लागू हैं।












