Nexis News

ट्रिपल-आईटी नवा रायपुर में डिजिटल उत्पादकता एवं एआई एकीकरण पर प्रशिक्षण शुरू

संदिली सिंह,रायपुर/छत्तीसगढ़,24सितंबर2025,विशेष रिपोर्ट-Nexis News

नवा रायपुर स्थित ट्रिपल-आईटी में आज से डिजिटल उत्पादकता संवर्धन एवं एआई एकीकरण विषय पर प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। यह प्रशिक्षण राज्य सरकार के मंत्रालय में पदस्थ अधिकारियों-कर्मचारियों को आई.टी और ए.आई तकनीक के आधुनिक उपयोग में दक्ष बनाने और प्रशासनिक कार्यों की गति बढ़ाने के उद्देश्य से आयोजित किया गया हैं।

कार्यक्रम का उद्घाटन सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव अविनाश चंपावत ने किया। सुशासन एवं अभिसरण विभाग के सचिव राहुल भगत विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, जबकि ट्रिपल-आईटी के डायरेक्टर प्रो. डॉ. ओ.पी. व्यास ने अध्यक्षता की।

पहले दिन प्रतिभागियों को MS Word, Google Docs, Excel, Google Sheets के उन्नत फीचर्स और एआई-आधारित डेटा मॉडलिंग की ट्रेनिंग दी गई।

अविनाश चंपावत ने कहा,कि कौशल उन्नयन प्रशासन को अधिक जिम्मेदार और पारदर्शी बनाता हैं। वहीं, राहुल भगत ने ई-ऑफिस सिस्टम का उदाहरण देते हुए,तकनीक के जरिये शासन की कार्यकुशलता बढ़ाने पर बल दिया।

डॉ. ओ.पी. व्यास ने एआई के सुरक्षित और जिम्मेदार उपयोग पर जोर देते हुए कहा,कि तकनीक के साथ निरंतर सीखना ही हमें स्मार्ट गवर्नेंस की ओर ले जाएगा।यह प्रशिक्षण 24 सितंबर से 25 अक्टूबर 2025 तक चलेगा, जिसमें विभिन्न विभागों के 100 से अधिक अधिकारी-कर्मचारी शामिल हो रहे हैं।

Leave a Comment

यह भी पढ़ें

error: Content is protected !!