Nexis News

डबल इंजन सरकार का संकल्प – 2026 तक नक्सलवाद का होगा अंत : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

संदिली सिंह,रायपुर/छत्तीसगढ़,24सितंबर2025,विशेष रिपोर्ट-Nexis News

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा,कि नवीन आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति 2025 और नियद नेल्ला नार योजना ने बस्तर में नया विश्वास जगाया हैं। माओवादी हिंसा के झूठे नारों से भटके लोग अब विकास और शांति का मार्ग अपना रहे हैं।

मुख्यमंत्री साय ने बताया,कि पूना मारगेम अभियान और लोन वर्राटू अभियान से प्रभावित होकर दंतेवाड़ा जिले में 71 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया। इनमें 30 नक्सली ऐसे थे जिन पर 50 हजार से 8 लाख तक का इनाम घोषित था। उन्हें आत्मसमर्पण के बाद 50-50 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि दी गई है और सरकार की नीतियों के तहत सभी पुनर्वास सुविधाएँ उपलब्ध कराई जाएंगी।

उन्होंने कहा,कि अब तक 1770 से अधिक माओवादी मुख्यधारा से जुड़ चुके हैं। डबल इंजन सरकार का संकल्प है कि 31 मार्च 2026 तक नक्सलवाद पूरी तरह खत्म कर दिया जाएगा और आत्मसमर्पित साथियों को सम्मानजनक पुनर्वास और बेहतर जीवन दिया जाएगा।मुख्यमंत्री साय ने विश्वास जताया,कि बस्तर का बदलता माहौल नक्सलवाद के अंधियारे को समाप्त कर शांति और विकास की नई सुबह लाएगा।

Leave a Comment

यह भी पढ़ें

error: Content is protected !!