न्यूज डेस्क,स्पेशल रिपोर्ट,सूरजपुर/छत्तीसगढ़/25सितंबर2025—Nexis News
छत्तीसगढ़ की कैबिनेट मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने सूरजपुर की विभिन्न दुकानों का दौरा कर ग्राहकों से संवाद किया और उन्हें जीएसटी में कमी से मिलने वाले प्रत्यक्ष लाभ के बारे में जानकारी दी।

मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने दुकानदारों और ग्राहकों को समझाया कि जीएसटी रिफॉर्म से कैसे सीधे लाभ मिलते हैं और आर्थिक गतिविधियाँ कैसे सरल व पारदर्शी बनती हैं। जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से उन्होंने दुकानों में जीएसटी रिफॉर्म से संबंधित स्टीकर भी लगाए।

इस अवसर पर विधायक भूलन सिंह मरावी, भाजपा जिलाध्यक्ष मुरली मनोहर सोनी सहित भाजपा पदाधिकारीगण और गणमान्यजन उपस्थित रहे। सभी ने मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के प्रयासों की सराहना की और जनता में जागरूकता फैलाने के इस कार्यक्रम को सफल बताया।
मंत्री राजवाड़े ने इस अवसर पर कहा—
“हमारा उद्देश्य है कि हर दुकानदार और ग्राहक जीएसटी सुधारों के लाभों को समझे और इसका अधिकतम लाभ उठाए। जागरूकता से ही आर्थिक विकास और पारदर्शिता सुनिश्चित की जा सकती है।”












